शामली पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश और एक हेडकांस्टेबल घायल

Shamli News
Shamli News: शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। आरोपी बदमाश विकास उर्फ विक्की 25 हजार का इनामी है। जो झींझाना थाना क्षेत्र के बिडोली रेत खनन स्टॉक पर फायरिंग के मामले में वांछित था। विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेत खनन स्टॉक कर्मचारियों पर फायरिंग की थी। जिसमे दो कर्मचारी घायल हुए थे, जिसके चलते पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से विकास को गिरफ्तार कर लिया और शामली ले आये।
सरकारी पिस्टल छीनकर भागा
इनामी बदमाश विकास की निशानदही पर पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के लिए बताये गए स्थान पर पहुंची और झींझाना थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर तिराहे के निकट जंगल से पिस्टल को बरामद किया। जैसे ही बदमाश ने पिस्टल को बरामद किया उसी दौरान बदमाश विकास ने दरोगा जितेंद्र त्यागी की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश विकास ने बरामद पिस्टल से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी बदमाश पर जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश विकास के पैर में गोली लगी है। बदमाश घायल हो गया और जमीन पर जा गिरा।
आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज
मुठभेड़ में एक हेडकांस्टेबल को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है की दोनों घायलों को सरकारी सीएससी ऊन मे भर्ती कराया है, जहां पर दोनों की हालत सामान्य है। पकड़े गए 25 हजार के इनामी बदमाश विकास पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है। एसपी राम सेवक ने बताया की इनामी बदमाश की बहन की शादी उसी के ही गांव के सुमित पुत्र महावीर ने गलत जगह करा दी थी। सुमित उक्त रेत खनन स्टॉक पर काम करता था, उसी बात से आहत होकर बदमाश विकास ने रेत खनन स्टॉक पर फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया। जिसमे दो कर्मचारी वली और तालिब गोली लगने से घायल हुए थे और सुमित बच निकला था। घटना के संबंध में पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई है।
यह भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव : BJP ने की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत 40 नेता शामिल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप