UP : शैतानी ताकत से छुटकारे के नाम पर करवाता है धर्म परिवर्तन, महिला का मौलवी पर आरोप

Allegations On Maulvi

Allegations On Maulvi

Share

Allegations On Maulvi : मौलवी ने कहा कि आपकी बहु पर शैतानी ताकत है तो छुटकारा दिलाने के लिए मौलवी के पास ले गए। उसके बाद महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ करने, हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द कहने लगा और महिला पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बरेसर थाना क्षेत्र के माटा निवासी मौलवी शान अहमद शैतानी और रूहानी ताकतों से निजात दिलाने के लिए दरबार लगाता है। उसके दरबार में माटा गांव के आसपास ही नहीं बल्कि बलिया से भी बहुत सारे लोगों का आना होता था। इन्हीं लोगों में बलिया नरही थाना के एक गांव की रहने वाली महिला के ससुराल पक्ष के लोगों का भी मौलवी के दरबार पर विश्वास करते थे। मौलवी उनेक परिवार में आता जाता था।

मौलवी ने परिवारवालों को बताया कि तुम्हारी बहू पर शैतानी ताकत है। इसके बाद परिवार के लोगों ने शैतानी ताकत से छुटकारा दिलाने के लिए महिला को शान अहमद के दरबार में लेकर पहुंचे। फिर जो हुआ उसकी महिला ने लिखित तहरीर दी है।

मौलवी पर महिला का आरोप

महिला का आरोप है कि मौलवी ने महिला पर ससुरालवालों को मेरे ऊपर शैतान का साया बताकर उसे अपने दरबार में लाने के लिए कहा। पति मुझे मार्च में मौलवी के पास लेकर पहुंचे जहां मौलवी उसे अपने साथ एक मकान में ले गया। जहां उसने हिंदू देवी-देवताओं को अपशब्द कहते हुए धर्म परिवर्तन करने और इस्लामिक रीति रिवाजों को अपनाने के लिए महिला पर दबाव बनाया। इसके बाद आरोप लगाया कि शैतान उतारने के नाम पर महिला के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया।

महिला ने कहा कि जब उसने चिल्लाते हुए विरोध किया तो मौलवी ने इस्लाम कुबूल करने को कहा। उसकी बात मानकर समर्पण न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने को धमकाया। पीड़िता ने तहरीर देकर कहा कि वो किसी तरह से जान बचाकर वहां से निकल भागी। इसके बाद उसने थाने में लिखित नामजद तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Ghaziabad News : पिकअप को कौशांबी डिपो ने मारी टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप