
Haryana Assembly Election 2024 LIVE UPDATE: हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई, अब तक 3 जिलों में 10 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। प्रदेश में मतदान के लिए 20,632 पोलिंग बूथ बनाएं गए हैं। आज की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बार के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, आप, जेजेपी, आईएनएलडी और बीएसपी के बीच मुकाबला हो रहा है…
2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव का मतदान हुआ संपन्न।
भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 61.00% मतदान हुआ…
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, हरियाणा में 4 बजे तक हुआ 54.3 प्रतिशत मतदान के आँकड़े… यमुनानगर में 63.0 %, मेवात में 60.6% और कैथल में 60.4 % से अधिक वोटिंग हुई, जबकि झज्जर में 51.7% वोटिंग हुई … आँकड़े फीसदी में
पंचकूला – 53.5
अम्बाला – 55.6
यमुनानगर – 63.0
कुरुक्षेत्र – 55.6
कैथल – 60.4
करनाल – 52.3
पानीपत – 58.1
सोनीपत – 53.1
जींद – 59.1
फतेहाबाद – 55.9
सिरसा – 54.8
हिसार – 54.7
भिवानी – 58.7
चरखी दादरी – 58.1
रोहतक – 52.3
झज्जर – 51.7
महेन्दरगढ़ – 53.6
रेवाड़ी – 53.2
गुरुग्राम – 47.8
मेवात – 60.6
पलवल – 57.1
फरीदाबाद – 44.2
हरियाणा विधानसभा चुनाव – भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा में दोपहर 3 बजे तक 49.13% मतदान हुआ…
सिरमौर – हिमाचल प्रदेश : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “हमारी पार्टी वैचारिक प्रतिष्ठाओं की पार्टी है, इसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं है… हम भाग्यशाली हैं कि आज तीसरा कार्यकाल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का देख रहे हैं…”

जोधपुर – राजस्थान : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “हरियाणा में मतदान हो रहा है। चुनाव के प्रचार के दौरान जैसा अनुभव किया था कि मतदाताओं का भारी रुझान एक बार फिर हरियाणा की प्रगति के लिए, हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए जनता उत्सुक है। आज सुबह जब से पोलिंग शुरू हुई है तब से लेकर अब तक जिस तरह से भाजपा के लिए मतदान करने वालों की उपस्थिति दर्ज हुई है उससे भरोसा विश्वास में बदलता जा रहा है। हरियाणा में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।”

लाडवा – कुरुक्षेत्र : कांग्रेस की एक रैली में मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ कथित छेड़छाड़ के प्रयास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “यह कांग्रेस के DNA में है। ये किसी का सम्मान नहीं करते। ये महिलाओं, दलित समाज, युवाओं, गरीबों का सम्मान नहीं करते…हमारी सरकार मजबूती से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी…(इसको लेकर) कोई आवेदन आता है तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे…”
मैनपुरी – उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हरियाणा में मतदान चल रहा है। लोग भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं, यह दिखा रहा है कि कहीं ना कहीं भाजपा पूरे देश में पिछड़ती जा रही है…”
दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कहा, “पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से हरियाणा में अच्छे काम हुए हैं। कांग्रेस की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता। 70 सालों से उन्होंने झूठे वादे किए हैं… वे यहां-वहां कुछ चुनाव जीत सकते हैं, लेकिन सत्ता में नहीं आ सकते। राहुल गांधी के शब्द इतने आपत्तिजनक हैं कि इससे हमें दुख होता है, वे हमारी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, जिससे देश को नुकसान हो…”
सिरसा – हरियाणा: कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा, “अब बदलाव की हवा चल पड़ी है, वो हवा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएगी… हम अपने सारे वादे पूरे करेंगे… आज हमें हरियाणा और यहां के लोगों के बारे में सोचना चाहिए। आज सिर्फ कांग्रेस ही लोगों का भला कर सकती है… 36 बिरादरी मिलकर सरकार बनाती है। मेरा मानना है कि कांग्रेस पार्टी किसी के हक पर डाका नहीं पड़ने देगी। राहुल गांधी ने साफ कहा है कि वो 36 बिरादरी की सरकार बनाएंगे… इसलिए मैं लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करूंगा…”
लाडवा – कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, “हमें लोगों का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। पूरे प्रदेश और लाडवा में कमल खिल रहा है। हमने कांग्रेस की क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर दिया है। हमारी सरकार में हमने सबका साथ सबका विकास किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में जितना काम किया है, उतना कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी नहीं कर पाईं।”
हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीदसी मतदान हुआ। अब तक मेवात में सबसे अधिक 42.64% मतदान हुआ, उसके बाद यमुनानगर में 42.08% और जींद में 41.93% मतदान हुआ है, तो वहीं पंचकूला में सबसे कम 25.89% मतदान हुआ।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं… याथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और वहां सरकार बनाएंगे… हम जो करते है. वह करते हैं, इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि हम…
हिसार के नारनौंद में चल रही वोटिंग के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता की आपस में हुई झड़प।
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। हरियाणा में 9 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े, 3 जिलों में 10 फीसदी से अधिक वोटिंग। कैथल में 10%, जींद में 10.2% और यमुनानगर में 10.9% से अधिक वोटिंग हुई, जबकी रोहतक में 3% यानी की अभी तक की सबसे कम वोटिंग हुई है।
आँकड़े फीसदी में
पंचकूला में – 5.3
अम्बाला – 8.7
यमुनानगर – 10.9
कुरुक्षेत्र – 9.6
कैथल – 10
करनाल – 6.2
पानीपत – 8.5
सोनीपत – 6.5
जींद – 10.2
फतेहाबाद – 8.9
सिरसा – 6.7
हिसार – 8.9
भिवानी – 8.4
चरखी दादरी – 8.8
रोहतक – 3
झज्जर – 6
महेन्दरगढ़ – 9.3
रेवाड़ी – 5.3
गुरुग्राम – 6.1
मेवात – 7.7
पलवल – 4
फरीदाबाद – 4.6
भिवानी – हरियाणा : तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। साथ ही भाजपा सांसद किरण चौधरी भी मतदान करते नजर आए।
चरखी – दादरी : पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा कि वह केवल यह चाहती हैं कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें औप वोट करें। मुझे किसी के कोई शिकायत नहीं है, कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल हो सकता है, हर किसी का अपना फैसला होता है…
रोहतक : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा ने सभी को मतदान का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए कहा, साथ ही यह भी कहा कि लोगों ने मन बना लिया है, इस बार कांग्रेस की सरकार…
लाडवा : हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी बोलें कि हवा भाजपा के पक्ष में है, हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बन रही है और लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिल रहा है… कांग्रेस को सपना देखने से कोई रोक नहीं सकता, उन्होंने पहले भी सुने देखे हैं मगर उन्हें अपने काम काम देखने चाहिए कि किस तरह वे विकास में बाधा बने… उन्होंने दलितों को जिस तरह अपमानित किया, प्रदेश की जनता उसे समझ रही है…
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान प्रतिशत के आँकड़े लगातार बदल रहे है, हरियाणा में 11 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े। यमुनानगर में 23.1%, कैथल में 22.7% और कुरुक्षेत्र में 22.0% से अधिक वोटिंग हुई, जबकि झज्जर में 14.4% वोटिंग हुई … आँकड़े फीसदी में
पंचकूला में – 15.9
अम्बाला – 19.8
यमुनानगर – 23.1
कुरुक्षेत्र – 22.0
कैथल – 22.7
करनाल – 15.6
पानीपत – 20.3
सोनीपत – 17.9
जींद – 21.6
फतेहाबाद – 21.7
सिरसा – 17.5
हिसार – 18.5
भिवानी – 20.9
चरखी दादरी – 19.6
रोहतक – 15.2
झज्जर – 14.4
महेन्दरगढ़ – 17.1
रेवाड़ी – 14.7
गुरुग्राम – 16.4
मेवात – 19.6
पलवल – 16.2
फरीदाबाद – 13.6
झज्जर – हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बादली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ भी मतदान करते नजर आए है…
हरियाणा में 12 बजे तक 29.7 प्रतिशत हुआ मतदान, हरियाणा में 12 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े…
कैथल में 37.4%, यमुनानगर में 37.2 % और पानीपत में 36.6% से अधिक वोटिंग हुई, जबकि रेवाड़ी में 25.9% वोटिंग हुई … आँकड़े फीसदी में
पंचकूला – 28.7
अम्बाला – 32.6
यमुनानगर – 37.2
कुरुक्षेत्र – 30.2
कैथल – 37.4
करनाल – 28.8
पानीपत – 36.6
सोनीपत – 30.8
जींद – 33.6
फतेहाबाद – 30.0
सिरसा – 28.8
हिसार – 29.3
भिवानी – 33.6
चरखी दादरी – 30.4
रोहतक – 27.6
झज्जर – 26.2
महेन्दरगढ़ – 25.1
रेवाड़ी – 25.9
गुरुग्राम – 26.5
मेवात – 33.6
पलवल – 29.1
फरीदाबाद – 23.1
झज्जर – हरियाणा : कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी पत्नी संगीता फोगाट के साथ मतदान करने पहुंचे। बजरंग पुनिया ने मतदान कर हरियाणा वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अधिक से अधिक मतदान करें…
यह भी पढ़ें : UP News : UP News : सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार राज्य कर्मियों का वेतन रोका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप