Uttar Pradeshक्राइम

Hamirpur News : चलती कार में की महिला की हत्या, आरोपी के साथ पति पर भी संदेह…

Hamirpur News : हमीरपुर के जरिया थाना इलाके में एक महिला की गला घोट कर और उसके पति व पुत्र की हत्या कर दी गई। कार चालक संजीव कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फिर भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

21 सितंबर की रात में करीब 12 बजे चित्रकूट दर्शन के बहाने कार से ले जाकर जरिया थानाक्षेत्र के गोहांड कस्बे के निकट वारदात को अंजाम दिया। जिसमें सूरज यादव, उसकी पत्नी अमन और बेटे रामजी की भी गला कसकर हत्या करने की कोशिश की। इस घटना में महिला की मौत हो गई है।

कार चालक को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी कल्लू उर्फ फूफा को भी गिरफ्तार कर लिया। यह माना जा रहा है कि मामले में कार चालक संजीव कुमार आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी है, मगर वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। बताया जा रहा है कि संजीव को कार चित्रकूट ले जाने के लिए वीर सिंह ने त्रिभुवन यानी चतुर सिंह के कहने पर बुक किया था। त्रिभुवन और वीर सिंह की जेल में मुलाकात होने के बाद जान-पहचान हुई थी।

खेतों में छिपाया था शव

राठ कस्बे से 12 किमी. की दूरी पर गोहांड है। सूरज के साथ राठ से तकरीबन 3-4 किमी. की दूरी पर वारदात की गई। उसके बाद सूरज के बेटे रामजी को गोहांड कस्बे से पहले अर्ध-मृत अवस्था में फेंक दिया गया। गोहांड कस्बे में 100 मीटर आगे सड़क के किनारे खेतों में महिला के सिर को कूचकर झाड़ियो से छिपा दिया गया।

पीड़ित सूरज का कहना है कि जब उसका गला घोंट रहे थे तो वह चलती कार का गेट खोलकर कूद गया। जबकि, कार का सेंट्रल लॉक लगने के बाद चलते समय गेट खुल नहीं सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक आरोपियों से कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें : Mahoba News : ग्राम विकास अधिकारी के विरोध में प्रधानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button