Uttar Pradesh

Pilibhit Flood : शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर, बन रहे हैं बाढ़ के हालात

Pilibhit Flood : पीलीभीत जनपद में फिर से बाढ़के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने और भारी बारिश के कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

एक वीडियों सामने आया, जिसमें एक लड़का नदी में बह रही लड़की को बचाने के लिए कूदते है मगर तोज लहरों के कारण पानी में खुद ही डूबने लगता है।

कलीनगर के रमनगरा क्षेत्र में शारदा नदी के पानी में बह कर आ रही लड़की को बचाने कूदा युवक खुद नदी की तेज धार में फंस गया। युवक के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने स्थानिय नाविक को नाव लेकर युवक को बचाने के लिए भेजा, जिसमें वह कामयाब रहा। कलीनगर और पूरनपूर के 10 से अधिक गांव बाढ़की चपेट में आ गए हैं।

पुलिस ने किया सचेत

शुक्रवार शाम तक बनबसा बैराज से तकरीबन पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। शारदा नदी का पानी घरों में घुसने लगा है। लोगों ने सामान को सुरक्षित जगह पर लेजाना शुरू कर दिया है। साथ ही घरों की छत और अन्य ऊंची जगह पर रहने का इंतजाम कर रहे हैं।

शहर का निचला इलाका देवहा नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की चपेट में आ रहा है। शुक्रवार की रात जलस्तर के बढ़ने के कारण पानी शहर के बेनी चौधरी इलाकों घुस गया, जिससे बाढ़ की चपेट में तकरीबन 50 से अधिक घर दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

शुक्रवार की रात पुलिस प्रशासन की ओर से जलस्तर के बढ़ने के कारण लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने के लिए अनाउंसमेंट के माध्यम से सचेत किया गया था।

यह भी पढ़ें : Baraut : रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आई छात्रा की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button