धर्म

Shami Plant : शमी के पेड़ की पूजा से मिटता है शनि का प्रकोप और फूलों से होती है भगवान शिव की पूजा

Shami Plant : आपके आस-पास या घर में हरे-भरे पोड़-पौधे पॉजिटिव एनर्जी बनाते हैं। साथ ही यह स्थान की शोभा भी बढ़ाते हैं। ऐसा देखा जाता है कि घर में पोड़-पौधे लगाने से घर की उर्जा को बदला जा सकता है। इस लिए लोग अपने घर में पोड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

शनि का पेड़

यह पौधा फरवरी के माह में सबसे अधिक बिकता है। हिंदू धर्म में शमी के पेड़ का बहुत महत्व है। बरकत और खुशहाली लाने वाला यह पेड़ आपको शनि के प्रकोप से बचाता है। शमी के पेड़ में शनिदेव का वास होता है। शनिवार के दिन इस पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शनि का प्रकोप खत्म होता है। इस लिए शमी के पेड़ को शनि का पेड़ भी कहा जाता है।

लोग गुड लक के लिए जेड, मनी प्लांट और तुलसी जैसे पौधे लगाते हैं। उसी प्रकार धार्मिक और औषधी के महत्व से भरपूर है शमी का पौधा। मगर, इसे लगाने के फायदों के साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। राजस्थान में इसका नाम खेजड़ी रखा गया है। यह पौधा अपनी शुभ और सकारात्मक एनर्जी के लिए जाना जाता है। इसकी छोटी-छोटी कांटेदार पत्तियाँ होती हैं। शमी के पौधे का वैज्ञानिक नाम प्रोसोपिस सिनेरेरिया होता है। इस पर लगने वाले गुलाबी रंग के फूलों को शिव जी की पूजा में अर्पित किया जाता है।

पुराणिक उल्लेख

रामायण और महाभारत में भी शमी के पेड़ के बारे में जानने के लिए मिलता है। महाभारत में जब अर्जुन ने बृहनल्ला का रूप लिया तब वह अपने गांडीव धनुष को लेकर परेशान थे। अंत में उन्होंने धनुष को शमी के पेड़ में छुपा दिया। इसी तरह रामायण में उल्लेख मिलता है कि श्री राम ने रावण के साथ युद्ध से पहले शमी के पेड़ की पूजा की थी। इसी प्रकार की कथाओं के कारण शमी के पेड़ का धार्मिक महत्व बहुत है।

यह भी पढ़ें : http://Disorder : एक व्यक्ति में हो सकते हैं दो व्यक्तित्व, जानें क्या है यह डिसऑर्डर ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button