Uttar Pradeshराज्य

kaushambiLokSabha: कौशांबी से सबसे युवा… सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज की हुई जीत, भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को हराया

Kaushambi: सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज चुनाव जीत गए हैं। ये कौशांबी के युवा सांसद बने हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और 2 बार के भाजपा से सांसद रहे विनोद सोनकर को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

आपको बता दें कि देश के पार्लियामेंट में अब तक के सबसे कम उम्र में पुष्पेंद्र सरोज 25 वर्ष मे ही सांसद बन गए हैं । ये पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के 2 बार सांसद रहे विनोद सोनकर को 1 लाख 5 हजार वोटों से हराया है। अब तक देश की सबसे बड़ी पंचायत में 17वीं लोकसभा की सबसे कम उम्र की युवा सांसद चंद्राणी मुर्मू रही है, लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है। चंद्राणी मुर्मू 25 वर्ष 11 माह 9 दिन की सबसे कम उम्र की सांसद रही हैं, लेकिन अब यह रिकॉर्ड कौशांबी के लाल पुस्पेंद्र सरोज को हासिल हुआ है, जो अब तक सबसे कम उम्र के सांसद 25 वर्ष 2 माह की उम्र में सपा गठबंधन से प्रत्याशी बनें और भाजपा सांसद को 1 लाख 3 हजार 944 वोटों से हराया है। पुष्पेंद्र सरोज ने लंदन से पढ़ाई की है।

रिपोर्ट: अमर नाथ

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: मतगणना जारी, अगले 5 साल किसकी बनेगी सरकार?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button