
Loksabha Election: मोदी के छह मंत्रियों की नहीं गल रही दाल, बिहार में नीतीश कुमार तो यूपी में साईकल का जलवा लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के लिए वोटों की सुबह आठ बजे से जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 542 सीटों पर आए रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए 295 सीटों पर आगे चल रहा है और बहुमत का पार कर गया है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर बढ़त बनाया है। लोकसभा चुनाव परिणाम में इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश और बिहार में कौन सी हैं वो 6 सीटें जिनपर मोदी के मंत्री अपने ही गढ़ में संघर्षरत है।
बिहार के तीन मंत्री कि किस्मत दांव पर
बिहार के आरा से लोकसभा सीट से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह 18213 वोटों से पीछे है। वहीं भाकपा के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद 71784 वोटों से आगे है। इसके अलावा उजियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नित्यानंग राय 2011 वोटों से पीछे है तो राजद के आलोक कुमार मेहता बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बेगूसराय से गिरीराज सिंह 38 सीटों से पीछे चल रहे है तो उनके विपक्ष भाकपा के अवोध कुमार राय बढ़त बनाए हुए है।
उत्तर प्रदेश के तीन मंत्री भी संघर्षपथ पर
वहीं उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी स्मृति इरानी 50758 वोटों से पीछे है, जबकि कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और लखीमपुर खीरी से भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल मीणा बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा चंदौली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ महेंद्र नाथ पांडेय 9830 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह 311665 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप