Uttar Pradesh

UP: जौनपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या

UP: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता कि गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने दिन में करीब 10 बजे भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मार दी। वारदात का अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया है। प्रमोद अभी जिला मंत्री के पद पर हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में मल्हनी सीट से वह धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि प्रमोद जैसे ही अपने घर से निकाल कर सड़क पर आए तभी बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पीछा पुलिस टीम कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Delhi: HC से भाजपा के 7 सस्पेंड विधायकों को राहत, कोर्ट ने निलंबन को किया रद्द

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Related Articles

Back to top button