
Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) में थाना पूराकलंदर क्षेत्र के मानापुर खड़कपुर गांव में डकैती का विरोध करने पर डकैतों ने गृह स्वामी को गोली मार दी। गोली गृह स्वामी की जांघ में लगी है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि भोर में लगभग 3:00 बजे डकैत छत के रास्ते से घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे तभी आवाज होने पर गृह स्वामी संतोष वर्मा छत के ऊपर गए और डकैतों को ललकारा। तभी डकैत छत के नीचे से कूद कर भागे। जब गृह स्वामी संतोष वर्मा अपने मुख्य दरवाजे से घर के बाहर आए और डकैतों को दौड़ाया तो एक डकैत ने गृह स्वामी संतोष वर्मा की गोली मार दी। गोली संतोष वर्मा के जांघ में लगी, गोली लगने की बात संतोष में गिर गए और डकैती फरार हो गए, डकैतों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Aligarh: अजनाला में तैनात BSF जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप