
MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर (Mandsaur) शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। चाय बनाते समय गैस सिलेंडर के फटने से महिला की मौत हो गई। तो वहीं धमाके के कारण मलबे में दबने से महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
MP News: जानें पूरा मामला
दरअसल, शुक्रवार सुबह 8 बजे राजेश पोरावल के मकान में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे के कारण पुष्पाबाई (राजेश पोरावल की पत्नी), जिनकी उम्र 38 वर्ष थी, की मौत हो गई। विस्फोट के कारण पूरा मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
MP News: राजेश गंभीर रूप से घायल
इस दौरान राजेश पोरावल भी घर में ही मौजूद थे। घर के क्षतिग्रस्त होने के कारण मलबे में दबने से राजेश हताहत हो गया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद राजेश को मलबे के नीचे से बाहर निकाला और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल राजेश का ईलाज जारी है।
पड़ोसियों के घरों में भी आई दरारें
गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के कारण आसपास के घरों में भी दरारें आ गई है। वहीं राजेश के घर की हालत भी काफी जर्जर हो गई है। जानकारी के अनुसार राजेश का घर अब लोगों के रहने लायक नहीं रहा है। अब अधिकारियों से चर्चा कर जो भी मकान रहने लायक स्थिति में नहीं होगा उसे गिराया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो।
ये भी पढ़ें- Uttrakhand Crime: 4 साल के मासूम के साथ बर्बरता, दो सगे भाई समेत चार लोगों ने किया दुष्कर्म
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप