
क्रिकेट के खेल का इतिहास 16 वीं शताब्दी से आज तक अत्यन्त विस्तृत रूप में विद्यमान है। भारत में लगभग 93% लोगों ने क्रिकेट में रुचि दिखाई है, जिसकी वजह से यह देश में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक माना जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम में अनेक खिलाड़ी आये जिन्होंने पहली एक नई पहचान बनाई उनमें से ही एक ऐसे खिलाड़ी जिसकी वजह से भारत को पहला विश्व कप मिला वो हैं कपिल देव। आज कपिल देव का 65वां जन्मदिन है।
कपिल देव का संक्षिप्त में जीवन परिचय
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ‘हरियाणा हरिकेन’ नाम से मशहूर कपिल देव का आज 65वां जन्मदिन है। कपिल देव का पूरा नाम कपिल रामलाल निखंज है। उनका जन्म 6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता एक कांट्रेक्टर थे। विश्व क्रिकेट के महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल देव की कप्तानी में ही भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद भारत में क्रिकेट की तस्वीर ही बदल गई थी। अपनी विस्फोटक बैटिंग और खास तौर पर तेज गेंदबाजी से कपिल ने टीम इंडिया की ताकत बढ़ा दी थी। कपिल देव और विश्व कप 1983 पर हिन्दी फिल्म ‘83’ भी बन चुकी है। 6 जनवरी 1959 को जन्मे कपिल देव ने भारत के लिए 16 साल लंबे करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेला।
पूर्व क्रिकेट की मुख्य बातें
21 सितंबर 1983 को टीम इंडिया की एक पे स्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर) पर काफी वायरल हुई थी। टीम के विश्व कप जीतने के बाद भी खिलाड़ियों को बहुत कम सैलरी मिलती थी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इस स्लिप के अनुसार प्रतिदिन 200 रुपये का अलाउंस और 1500 रुपये मैच फीस मिलते थे। टीम के कप्तान कपिल देव को भी मैच के लिए उतनी ही राशि मिलती थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाए। अभी तक कोई भी उनके कुछ रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका। 6 जनवरी 2024 को कपिल देव 65 वसाल के हो गये हैं।