Biharक्राइमराज्य

Nalanda: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वाले बोले, गला घोंटकर की हत्या

Crime in Nalanda: नालंदा में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल से पुलिस ने बुधवार की रात बरामद किया है। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्थावां गांव का है। मृतका की पहचान सुरेश चौधरी की पत्नी खुशबू कुमारी(22) के रूप में की गई।

मृतका की मां बोली, पहली पत्नी भी मार चुका है दामाद

गुरुवार की सुबह पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। खुशबू की मां सुमन देवी ने बताया कि साल भर पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी सुरेश चौधरी से की थी। आरोप है कि शादी के बाद पता चला कि सुरेश की पूर्व में भी शादी हो रखी थी। जिससे तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी को भी उसने मार दिया था। बुधवार की शाम उनकी बेटी के सौतेले बेटे ने उन लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Crime in Nalanda: मृतका के पति पर मारपीट का भी आरोप

सुमन ने बताया इसके बाद वे लोग अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। यहां देखा कि फांसी लगाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। सुमन का आरोप है कि उनका दामाद नशे की हालत में घर आता था और उनकी बेटी के साथ मारपीट किया करता था। उनकी बेटी अगर किसी परिवारजन के यहां जाती थी तो उसे वहां रहने नहीं देता था और मारपीट कर अपने साथ घर ले जाता था।

Crime in Nalanda: एक साल पहले हुआ था विवाह

मामले में बताया गया कि गया जिला के सरबहदा गांव निवासी बाल गोविंद चौधरी ने अपनी बेटी खुशबू कुमारी की शादी 1 साल पूर्व अस्थावां थाना क्षेत्र के साजो चौधरी के पुत्र सुरेश चौधरी से की थी। एक महीना पूर्व खुशबू अपने भतीजी की छठियारी में शामिल होने मायके आई थी। युवक ऑटो चलाने का काम करता है। मृतका 3 बहन और 1 भाई में सबसे बड़ी थी।

Crime in Nalanda: दोनों की थी दूसरी शादी

बताया गया कि लड़के और लड़की दोनों की यह दूसरी शादी थी। खुशबू की जहां पूर्व से एक बेटी है तो वहीं सुरेश के पूर्व से तीन बच्चे हैं। अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया बुधवार की रात सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का शव उसके ससुराल में पड़ा है। इसके उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मृतका के ससुराल वाले फरार

उन्होंने बताया कि मायके वाले गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट: आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें: Good News: आजादी के बाद पहली बार सुपौल से पटना तक सीधी ट्रेन

Related Articles

Back to top button