Punjab

पंजाब सरकार: नशे के खिलाफ नई पहल, निकाली गई साइकिल रैली

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए भगवंत मान (Bhagwant Maan) सरकार ने नई पहल शुरु की है। जिसके तहत न केवल युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है बल्कि उन्हें सश्कत बनाने के लिए खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। नशे के खिलाफ इस अभियान में समूचे पंजाब का पुलिस प्रशासन भी मान सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। लुधियाना में शहीद करतार सिंह सराभा (Kartar Singh Sarabha) के बलिदान दिवस पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (Punjab Agricultural University) में साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।रैली में सैकड़ों युवाओं की भीड़ दिखाई दी। पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की लोगों ने भी खूब सरहाना की है।

CM मान ने भी चलाई साइकिल

रैली को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सीएम मान भी रैली में साइकिल चलाते हुए नज़र आए। रैली पीएयू से शुरू होकर करीब 13 किलोमीटर शहर की अलग-अलग जगहों से होते हुए खत्म हुई। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि इस रैली का मकसद युवाओं में बढ़ रहे नशे को दूर करना है। सीएम ने कहा कि पंजाब में युवाओं को नशे की आदत लग चुकी है जिसे छुड़ाना बहुत जरूरी है इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।

पंजाब के लिए नशा बड़ी समस्या

आपको बता दें कि पंजाब में नशा एक बड़ी समस्या है। जिसके जाल में ज्यादातर युवा वर्ग आता रहा है। राज्य में नशे के मुद्दे को लेकर जमकर राजनीति भी होती है।चुनाव के दौरान नशा एक अहम मुद्दा रहा है। ऐसे में मान सरकार और पुलिस प्रशासन की ये पहल यकीनन काबिल-ए-तारीफ है और अगर ऐसे ही राज्य में इस तरह की रैलियों का आयोजन किया जाता रहा तो पंजाब जल्द ही रंगला पंजाब बन जाएगा।

ये भी पढ़ें:Punjab News: पंजाब सरकार ने कैंसर पीड़ितों को दी बड़ी राहत

Related Articles

Back to top button