Biharराजनीतिराज्य

पहली बार जननायक कर्पूरी ने दी अतिपिछड़ों को पहचान-ललन सिंह

Karpuri Charcha in Lakhisaray: शनिवार को लखीसराय में जेडीयू द्वारा ‘जननायक कर्पूरी चर्चा’ सह ’आभार कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। आभार कार्यक्रम का आयोजन सीएम नीतीश कुमार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के उपलक्ष्य में किया गया था। मुख्यातिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन सिंह’’ एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने कहा कि बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पहली बार अतिपिछड़ा समाज को पहचान दी। उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का पुरजोर प्रयास किया।

Karpuri Charcha in Lakhisaray: ‘सीएम नीतीश ने किया अतिपिछड़ों के लिए बेजोड़ काम’

उन्होंने कहा हमें उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसलिए हमें पता है कि उनके दिल में अतिपिछड़ों के लिए क्या जगह थी। कर्पूरी ठाकुर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों के लिए ऐतिहासिक और बेजोड़ काम किया, जिसका परिणाम हमारे सामने है। पहले टाल और दियारा क्षेत्र में आधारभूत संरचना के नाम पर कुछ भी नहीं था। बाढ़ आने पर यहां के लोगों का जीवन नरक की तरह हो जाता था। आज दियारा और टाल के हर गांव, हर टोले और हर मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की सरंचना मजबूत हुई है। इसका श्रेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है।

Karpuri Charcha in Lakhisaray: ‘भाजपा का काम झूठ की खेती करना’

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को अतिपिछड़ा समाज का बेटा कहा था लेकिन हम उन्हें आज चुनौती देते हैं कि वह खुद को अतिपिछड़ा साबित करके दिखाएं। नीतीश कुमार के साथ खड़े अतिपिछड़ा समाज को गुमराह करने के लिए उन्होंने खुद को अतिपिछड़ा जाति से जोड़ा, लेकिन उनकी यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी। भाजपा का काम सिर्फ झूठ की खेती करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का और हर व्यक्ति के खाते में 15 लख रुपये भेजने का भी वादा किया था। भाजपा बताए कि क्या यह वादा पूरा हुआ?

Karpuri Charcha in Lakhisaray: ‘जनता में भ्रम फैला रही भाजपा’

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के शोषित, वंचित और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने के लिए नीतीश कुमार ने जातीय गणना करवाने का फैसला किया था। भाजपा के लोग जातीय गणना के नाम पर आज कल जनता में भ्रम फैला रहे हैं। अगड़ा और पिछड़ा के नाम पर समाज को बरगलाने की कोशिश हो रही है। जातीय गणना के साथ-साथ आर्थिक सर्वेक्षण भी हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर हर जाति के लोगों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार योजनाएं बनाएगी।

Karpuri Charcha in Lakhisaray: ‘प्रधानमंत्री ने युवाओँ को ठगा’

उन्होंने कहा बिहार की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पटना हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जातीय गणना को रोकने के लिए याचिका दायर की थी लेकिन उनकी कोशिश विफल रही। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को नौकरी देने के मामले में आज बिहार अव्वल है। प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार के नाम पर देश के युवाओं को ठगने का काम किया है। इन दस वर्षों में केवल चंद पूंजीपतियों को रोजगार दिया गया है।

Karpuri Charcha in Lakhisaray: ‘टाल के विकास में ललन सिंह की भूमिका’

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जातीय गणना के आंकड़े जारी होने से सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दलों को परेशानी है। जातीय गणना के बगैर अंतिम पायदान पर खड़े शोषित और वंचित व्यक्ति के जीवन को बेहतर नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संपूर्ण शासनकाल समाज के कमजोर, गरीब, दलित, वंचित और शोषित वर्गों के लिए समर्पित रहा है। ललन सिंह ने टाल क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई हैनगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण का मामला हो या फिर जातीय गणना का। भाजपा ने हमेशा न्यायालय के माध्यम से इसको प्रभावित करने का प्रयास किया। भाजपा अब तक अपने नीतियों के कारण गरीब विरोधी सरकार साबित हुई है। हिंदुत्व के नाम पर युवाओं के हाथ में तलवार बांटना भाजपा का राजनीतिक पेशा है।

राष्ट्रीय महासचिव सहित अन्य नेता रहे उपस्थित

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने की। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व राज्यसभा सांसद कहकंशा परवीन, विधायक ललित नारायण मंडल, प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, रामशंकर शर्मा, जिलापरिषद अध्यक्ष टनटन कुमार,अशोक मंडल, अरविंद पासवान, शिव शंकर राय, अशोक शर्मा, कुमोद कुमार, कृष्णनंदन सिंह, देवकीनन्दन सिंह, प्यारे लाल राय, अजित पटेल, राजकुमार महतो, राजीव कुमार मुन्नी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: धर्म अपनाने की जगह इस पर राजनीति कर रही बीजेपी-अशोक चौधरी

Related Articles

Back to top button