Bihar

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर, अटकलें शुरू

बिहार में सत्तारूढ़ JDU ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी है। इसमें 98 सदस्यों को जगह दिया गया है, लेकिन जेडीयू की इस नई सूची में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का नाम नहीं है। कुछ दिन पहले ही उपसभापति हरिवंश ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। बता दें कि हरिवंश के सभापति बने रहने को लेकर प्रशांत किशोर सवाल उठाते रहे हैं।

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची में ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। केसी त्यागी को विशेष सलाहकार सह मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची में ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। केसी त्यागी को विशेष सलाहकार सह मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। डॉ. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है और रामनाथ ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। लिस्ट में पार्टी के सर्वोच्च नेता नीतीश कुमार हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में 98 सदस्यों को पद मिला है।

ये भी पढ़ें:CM नीतीश के काफिले के लिए रोकी एंबुलेंस! BJP ने सरकार को घेरा

Related Articles

Back to top button