Madhya Pradesh

Weather Update: आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार

इंदौर, दिन में दक्षिणी पश्चिमी 14 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह हल्की धुंध और दृश्यता दो हजार मीटर तक दर्ज की गई। बादलों के कारण और इंदौर के आसपास हुई वर्षा के कारण अभी गर्म हवा नहीं आने से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण पूर्वी राजस्थान पर प्रेरित हवा का चक्रवात बना हुआ है। वहीं उत्तर पूर्वी राजस्थान पर भी एक प्रेरित हवा का चक्रवात बना हुआ। इसके अलावा अफगानिस्तान व उससे लगे भारत के हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से इंदौर में अभी बादल दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। अगले तीन से चार दिन गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च तक ऐसा ही बना रह सकता है मौसम का मिजाज।

आज का मौसम

गुरुवार को बादलों ने दिन का तापमान गिराया और दक्षिण पश्चिमी हवा चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को शहर में बादल रहने के साथ गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। ऐसे मे इंदौर में शुक्रवार भी दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

17 मार्च 32 19

18 मार्च 31 20

भोपाल

17 मार्च 30 20

18 मार्च 29 18

उज्जैन

17 मार्च 34 18

18 मार्च 31 1

Related Articles

Back to top button