
पंजाब सरकार रोजगार मुहैया कराने की दिशा में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। इसी कड़ी में CM पंजाब भगवंत मान आज PSPCL के भर्ती उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित म्यूनिसिपल भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
CM भगवंत मान यहां सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इससे पहले भी पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में नवनियुक्त कर्मचारियों को इसी म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र सौंपे जाते रहे हैं।