बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

Breaking News: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें केंद्र की मोदी सरकार में वे अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा के सदस्य थे। अब उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था और नकवी को इस बार बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य नहीं भेजा है। इसी के साथ अब भविष्य को लेकर कयासों का दौर जारी है। फिलहाल माना ये जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

यह भी पढ़ें: लालू यादव की तबीयत में नहीं सुधार, AIIMS दिल्ली ले जाने की तैयारी, PM मोदी ने जाना हाल

हालांकि अभी कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं आ पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। फिलहाल दूसरी तरफ एक और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल एक और मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा के कार्यकाल को भी नहीं बढ़ाया गया था, इसलिए वे भी आज इस्तीफा दे सकते हैं।

पीएम मोदी ने की तारीफ

बता दें इस्तीफा देने से पहले नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात किया। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की है। इसी के साथ बता दें नकवी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री पद पर कार्यरत थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी थे। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसी के साथ पार्टी उन्हें अब कोई नई भूमिका सौंप सकती है। हालांकि उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में भी नकवी के नाम की चर्चा अब तेज होती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री फिर बनेंगे दूल्हे राजा, देखिए महमानों की लिस्ट

Related Articles

Back to top button