विदेश

पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने की सिख हकीम की हत्या

पेशावर: पाकिस्तान से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेशावर में गुरुवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी है

पुलिस के अनुसार चार अज्ञात बंदूकधारियों ने हकीम सरदार सतनाम सिंह पर गोलियां चलाईं।

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक 45 वर्षीय सतनाम सिंह काफी मशहूर हकीम थे।

पेशावर में सिख समुदाय के चर्चित चेहरे साहिब सिंह ने बताया कि सतनाम एक काबिल और अपने समुदाय में जाने-माने व्यक्ति थे।

ख़बरों के मुताबिक हत्यारे मौके से फरार होने में सफल रहे। सतनाम सिंह पेशावर के चारसद्दा रोड पर अपना क्लीनिक चलाते थे।

हकीम सतनाम सिंह पेशावर के अलावा हसन अब्दाल और रावलपिंडी में भी मरीज़ों को देखते थे।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम इलाक़े की नाकेबंदी कर दी है। फिलहाल दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है। लेकिन हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button