बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीयविदेश

PM Modi America Visit : बारिश के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए उमड़े भारतीय, देखें एयरपोर्ट से लेकर होटल तक की तस्वीरें

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के लिए वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। PM मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिका पहुंचने से पहले ही उनके विशेष विमान की एक तस्वीर काफी चर्चा में आ गई है। पीएम ने प्लेन के अंदर की तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें वह फाइलों को पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1440813181660581892?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1440813181660581892%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FAHindinews2Fstatus2F1440813181660581892widget%3DTweet

आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए अमेरकी विदेश मंत्रालय के कई अधिकारी पहुंचे थे। वहीं, भारत के अमेरिका में राजदूत तरणजीत सिंह संधु भी हवाईअड्डे पर मौजूद थे। पीएम मोदी के आने की खुशी में हवाई अड्डे पर 100 से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोग भी पहुंचे थे। पीएम के वहां पहुंचने पर सभी लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1440810952241254400?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1440810952241254400%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FAHindinews2Fstatus2F1440810952241254400widget%3DTweet

पीएम मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। साथ ही उनके इस दौरे को लेकर देशवासियों में भी काफी उत्साह है। पीएम मोदी के वॉशिंगटन पहुंते ही भारतीय समुदाय के लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिये। खास बात यह थी कि बारिश के बावजूद भारतीय-अमेरिकी पीएम मोदी का इंतजार करते रहे। पीएम मोदी इन लोगों से मिलने के लिए खासतौर पर अपनी गाड़ी तक से उतरे।

Related Articles

Back to top button