Other StatesUttar Pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

लखनऊ: कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी, साथ सीएम योगी भी मौजूद

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंच गए है। पीएम मोदी लखनऊ एयरपोर्ट से कल्याण सिंह के आखिरी दर्शन के लिए रवाना हो गए है। पीएम मोदी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे है ।

कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं उन्होंने प्रदेश में 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है।

पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आने वाली पीढ़ियां इसके लिए उनकी सदा आभारी रहेंगी। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह से बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है और कहा कि उनका जनता के साथ अद्भुत जुड़ाव था। वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है और उन्हें राष्ट्रवादी तथा बेमिसाल नेता बताया है।

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, ‘हम सबके लिए दुखद समाचार है, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहें। विगत दो महीने से कल्याण सिंह अस्वस्थ थे और शनिवार रात सवा नौ बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।’

Related Articles

Back to top button