विदेश

फिलीपींस के दक्षिणी समुद्र तट के पास 6.4 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Philippines Earthquake : फिलीपींस के दक्षिणी समुद्र तट के पास बुधवार 7 जनवरी को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता पहले 6.7 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे 6.4 मापा गया.

भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित सैंटियागो शहर से करीब 27 किलोमीटर पूर्व समुद्र में था. भूकंप जमीन से लगभग 58.5 किलोमीटर गहराई में आया. हालांकि, अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

पूर्वी प्रांत दावाओ ओरिएंटल में राहत कार्य से जुड़े नैश परागास ने मीडिया को बताया कि किसी की मौत या नुकसान की कोई सूचना नहीं है. उन्होंने कहा, “मैंने भूकंप के झटके महसूस किए और कुछ कारों को हिलते हुए देखा, लेकिन यह बहुत थोड़ी देर के लिए था. यह करीब पांच सेकंड तक ही रहा.

कई मौतें और हजारों घरों को नुकसान

इससे पहले अक्टूबर में पूर्वी मिंडानाओ में 7.4 और 6.7 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी. इससे कुछ दिन पहले आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में 76 लोगों की मौत हुई थी और मध्य फिलीपींस के सेबू प्रांत में 72,000 घरों को नुकसान पहुंचा था.

बता दें कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहां भूकंप आना आम बात है और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

ये भी पढ़ें – राजस्थान में बीच चौराहे पर युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने तलवार से काट सुलाया मौत की नींद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button