Punjabराज्य

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस की 722 ठिकानों पर छापेमारी, 558 गिरफ्तार

Punjab News : प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 203वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 722 स्थानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं.

203वें दिन 558 गिरफ्तारियां

203वें दिन पुलिस टीमों ने 5 हथियारों सहित 558 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 59,579 हो गईं. इसके अलावा 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 8 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

309 ग्राम आईसीई भी बरामद

अधिक विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण सिन्हा ने बताया कि गैंगस्टरां ते वार अभियान के हिस्से के रूप में, फिरोजपुर जिले में दो दिवसीय “ऑपरेशन प्रहार-4.0” चलाया गया, जिसके दौरान 262 गिरफ्तारियाँ हुई हैं और पाँच पिस्तौलों के साथ-साथ सात जिंदा कारतूस, 2.9 किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईसीई बरामद की गई.

जनता, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकती है और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकती है.

95 नशा तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान “युद्ध नशेयां विरुद्ध” को 528वें दिन भी जारी रखते हुए 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 36.8 किलो हेरोइन, 240 नशीली गोलियाँ और 3370 रुपये ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही केवल 528 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,697 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने सात व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें – शिमला-बिलासपुर हाईवे पर कार पर गिरी भारी चट्टान, 1 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button