
12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12th Fail’ पिछली साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म ने सभी के दिल पर एक बड़ी छाप छोड़ दी थी। लोगों को विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की जोड़ी भी काफी पंसद आई थी। फिल्म ने अपनी सादगी और शानदार स्टोरी के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। मूवी ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। लेकिन अब इस मूवी के नाम एक और उपलब्धि लगी है।
12th Fail: क्या है वो बड़ी उपलब्धि?
‘12वीं फेल’ नाम हुई उपलब्धियों का सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब विक्रांस मैसी की स्टारर मूवी ने एक और ब़ड़ा काम कर दिखाया है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 33 साल बाद ‘जादूज़’ सिनेमा खुलने जा रहा है। और 33 साल बाद इस बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली पहली फिल्म ‘12वीं फेल’ बनी है। इस थिएटर को ऑफिशियल री-ओपनिंग लेफ्टिनेंट गवर्नर बारामूला मिंगा शेरपा के हाथों हुई है।
फिल्म की कहानी ने छुआ था दर्शकों का दिल
बता दें कि फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में उन लाखों छात्रों का स्ट्रगल दिखाया गया है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। फिल्म लोगों को कभी हार न मानने का संदेश देती है। फिल्म की कहानी करोड़ों लोगों के दिल को छू गई थी। फिल्म को हर तरफ से बेहद प्यार मिल रहा है और इसकी IMDb रेटिंग भी 10 में से 9.2 है।
ये भी पढ़ें- Virat Kohli Son: दूसरी बार बेबी बॉय के माता-पिता बने विराट-अनुष्का
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप