विदेश

सिएटल में भारत की छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार को 260 करोड़ का सेटलमेंट

USA Police Car Accident : साल 2023 में अमेरिका के सिएटल शहर में भारत की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी ने टक्कर मार दी थी. इस दर्दनाक घटना के बाद लंबे समय तक चले मामले का अब निपटारा कर लिया गया है. मामले का समझौता 260 करोड़ रुपये में हुआ है, जो छात्रा के परिवार को दिए जाएंगे.

जाह्नवी कंडुला को पुलिस अधिकारी केविन डेव ने टक्कर मारी थी. वह एक ड्रग ओवरडोज की कॉल का जवाब देते हुए तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, अपनी इमरजेंसी लाइट जला रखी थी और चौराहों पर सायरन बजा रहा था. सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस ने कहा कि जाह्नवी की मौत बेहद दर्दनाक थी और उन्हें उम्मीद है कि इस फाइनेंशियल सेटलमेंट से कंडुला परिवार को कुछ सांत्वना मिलेगी, उन्होंने कहा, “जाह्नवी की जिंदगी कीमती थी. वह अपने परिवार, दोस्तों और हमारी कम्युनिटी के लिए बहुत मायने रखती थी.”

बॉडी कैमरे की रिकॉर्डिंग सामने आई

वहीं, कंडुला की मौत से लोग भड़क गए और प्रदर्शन तेज हो गए, खासकर तब जब एक अन्य ऑफिसर के बॉडी कैमरे की रिकॉर्डिंग सामने आई. इस वीडियो में ऑफिसर हंसते हुए कहता दिखाई दे रहा था कि कंडुला की जिंदगी की कीमत सीमित है और शहर को बस एक चेक दे देना चाहिए.

पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया

भारत के डिप्लोमैट्स ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की. शहर के सिविलियन वॉचडॉग ने यह पाया कि ऑफिसर डेनियल ऑडरर के बयानों ने पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया और जनता का भरोसा कम किया. इसके बाद ऑडरर को नौकरी से हटा दिया गया, लेकिन उन्होंने अपने अनुचित बर्खास्तगी के खिलाफ शहर पर मुकदमा दायर किया, उन्होंने दावा किया कि उनके शब्दों का उद्देश्य सिर्फ यह आलोचना करना था कि वकील मौत पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे.

लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

पुलिस विभाग ने उस ड्राइविंग ऑफिसर को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया, जिस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप था, और उसे 5,000 डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया. किंग काउंटी के प्रॉसिक्यूटर ने उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोप लगाने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि यह साबित करना संभव नहीं था कि टक्कर के समय उसने जानबूझकर सुरक्षा की अनदेखी की थी.

ये भी पढ़ें- थाईलैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत, डे-केयर सेंटर में बड़ा हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button