Uttar Pradesh

आज वर्ल्ड क्लास ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मुजफ्फरनगर को दी -रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

देहरादून से चलकर दिल्ली जा रही वर्ल्ड क्लास ट्रेन वंदे भारत गुरुवार को मुजफ्फरनगर में पहुंची थी जहां मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन और खतौली रेलवे स्टेशन पर नगर वासियों ने वंदे भारत ट्रेन पर फूलों की वर्षा कर इसका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ केंद्र राज्य मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज वर्ल्ड क्लास जो दुनिया में बहुचर्चित और बहूप्रसिद्ध ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस उसकी सौगात मुजफ्फरनगर को दी है यह ट्रेन देहरादून से चलकर दिल्ली जाने वाले रूट पर आज मुजफ्फरनगर पहुंची है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की माने तो पिछले 60 वर्षों के दौरान 9 वर्षों में जितना काम हुआ है यह उसका परिणाम है।

अधिक जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वह आज वर्ल्ड क्लास जो दुनिया में बहुचर्चित वह बहु प्रसिद्ध वंदे भारत एक्सप्रेस है उसकी सौगात आज देहरादून से लेकर दिल्ली वाले रूट में एवं मुजफ्फरनगर जो की बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है उसको दी है, वंदे भारत ट्रेन के लिए लोगों में बहुत उत्साह है एवं एक वर्ल्ड क्लास ट्रेन मिली है क्योंकि देखिये आजादी के कई वर्षों के बाद ज़ब एक सही रिलेटिव ने संभाला तो देखिये किस तरीके का परिवर्तन हुआ है।

पिछले 9 वर्षों में आप देखोगे तो 40000 विद्युतीकरण हुआ है एवं 40000 किलोमीटर रेलवे ट्रेक्स का इलेक्ट्रिफीकेशन हुआ है और उससे पहले के 60 वर्ष देखो 30 हजार किलोमीटर हुआ था तों ये 60 वर्षो के बनाम 9 वर्षों में जितना काम हुआ है उसका परिणाम है।

Related Articles

Back to top button