Advertisement

Weather Update: दिल्ली में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

Share
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी भीषण शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पांच दिनों तक अधिक घने कोहरे और तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी किया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से शीतलहर जारी है। भारत मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिरने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग का अनुमान

भारत मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार 30 दिसंबर को 10 डिग्री तक का न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। जो आम से अलग है। उधर, तापमान 19 डिग्री तक गिरने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की अधिक संभावना है, मौसम विज्ञानियों का कहना है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। सामान्य से चार डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस था।

शनिवार और रविवार का मौसम

शनिवार और रविवार को मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी ठंड पड़ सकती है। दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में दो जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भीषण कोहरा छाया रहा। कोहरे और शीतलहर की वजह से भी दुर्घटनाएं अधिक होने लगी हैं। शुक्रवार को कोहरे ने 250 से अधिक हवाई उड़ानें प्रभावित कीं। इनमें केवल दिल्ली की 238 फ्लाइट हैं। शुक्रवार को 125 से अधिक ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

ठंड के चलते अवकाश की घोषणा

दिल्ली का तापमान दो दिन पहले गुरुवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस था। उच्चतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली सरकार ने शीतलहर और कोहरे को देखते हुए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी की है कि 1 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक दिल्ली में शीतकालीन छुट्टियां होंगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें- कतर में फंसे 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, हटाई फांसी की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *