उत्तर भारत में ठंड से अभी राहत नहीं, घने कोहरे का प्रकोप रहेगा जारी, इन राज्यों में बदलेगा मौसम

Weather Forecast

Weather Forecast

Share

Weather Forecast : उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर जारी है, जिससे दिल्ली- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और कश्मीर समेत कई राज्यों में ठंड ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के बीच सोमवार को धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। दिल्ली में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं क्षेत्र में ठंड बढ़ाने को तैयार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मकर संक्रांति के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली रविवार को हुई बारिश के बाद गलन बढ़ी और सोमवार यानी 13 जनवरी को कोहरा छाया रहा। प्रयागराज में मकर संक्रांति के महाकुंभ स्नान को लेकर ठंड का असर चर्चा का विषय बना। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक गिरने का अनुमान लगाया है।

राजस्थान में मौसम शुष्क रहा

वहीं राजस्थान में घना कोहरा और सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने 14 जनवरी को सूखा मौसम रहने का अनुमान लगाया है जयपुर समेत कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

सबसे ठंडा स्थान बना

कश्मीर में आसमान साफ रहने के बावजूद पारा लगातार गिर रहा है। पहलगाम जीरो से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान बना। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है घाटी में शुष्क मौसम के बावजूद ठंड का दौर जारी रहेगा।

संभावना जताई है

पंजाब और हरियाणा में सर्द हवाओं की वजह से ठंड का प्रकोप बरकरार है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा लुधियाना व चंडीगढ़ में भी सामान्य से ज्यादा ठंड दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है।

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में शीतलहर और कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, और हरियाणा में जहां सर्द हवाएं कंपा रही हैं वहीं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार ने ठंड का और जोर बढ़ा दिया है। 14 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, जानिए इसके कारण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *