Madhya Pradeshराज्य

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का रहस्य: कैसे भारतीय ज्ञान और संस्कृति ने कंप्यूटर को भी पीछे छोड़ दिया

Vikramaditya Vedic Clock : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया और युवाओं से संवाद करते हुए बताया कि भारतीय काल गणना और वैदिक पद्धति हमारी वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी तिथियां बदलती रहती हैं, लेकिन भारतीय पंचांग ऋतुओं और प्रकृति से जुड़ा हुआ है. सावन-भाद्रपद की वर्षा, क्वार-कार्तिक की ऋतु चक्र जैसी प्राकृतिक घटनाएँ भारतीय तिथि आधारित गणना का प्रमाण हैं.


मुहूर्त और सूर्योदय की विशेषता

डॉ. यादव ने बताया कि चंद्रमा और समुद्र के ज्वार-भाटा से लेकर मनुष्य के शरीर पर अमावस्या–पूर्णिमा का प्रभाव वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है. भारतीय गणना पद्धति में दिन सूर्योदय से सूर्योदय तक माना जाता है, न कि रात 12 बजे से. इसके अलावा 30 मुहूर्त और 24 घंटे की समय संरचना भारतीय काल गणना की अद्वितीय प्रणाली को दर्शाती है.


उज्जैन में वैदिक गणना: भारत की सटीकता और संस्कृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां विचार व्यक्त करने और सत्य के आधार पर सुधार करने की स्वतंत्रता रही है, यही हमारी संस्कृति की ताकत है. उज्जैन भारत का काल गणना केंद्र है और पंचांग व वैदिक गणित की सटीकता को दुनिया भी स्वीकार कर रही है. कंप्यूटर जहां असफल हो जाते हैं, हमारे ज्योतिषी वहां सही उत्तर दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि मुहूर्त केवल शुभ-अशुभ का संकेत नहीं है, बल्कि जीवन प्रबंधन और प्रकृति के अनुकूल आचरण का मार्ग भी है. राजधानी भोपाल में वैदिक घड़ी लगना, भारत के गौरवशाली इतिहास को वर्तमान और भविष्य से जोड़ने का प्रतीक है.


विक्रमादित्य का सुशासन और मोदी सरकार

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के मान-सम्मान में वृद्धि का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना, इसरो में वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाना और कठोर कानून व नैतिक राजनीति का मार्ग प्रशस्त करना मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं.

डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि विक्रमादित्य का सुशासन और मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा सुशासन, दोनों भारत के स्वर्णिम अध्याय हैं. अंत में उन्होंने कहा कि वैदिक घड़ी केवल समय बताने का उपकरण नहीं है, बल्कि भारतीय ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है.


यह भी पढ़ें : नोएडा में एयरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी हुई शुरू, CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button