Punjabराज्य

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 4,000 रुपये रिश्वत लेते नायब कोर्ट को रंगे हाथ पकड़ा

Vigilance Bureau Trap : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंजाब होम गार्ड ( पीएचजी) के पी. सी. नायब कोर्ट शरनदीप सिंह, जो कि थाना श्री मुक्तसर साहब के साथ सम्बन्धित है, को 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है.

जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि उक्त दोषी को श्री मुक्तसर साहिब के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि दोषी शरनदीप सिंह ने अदालती केस में उसकी मदद करने के बदले 4000 रुपए रिश्वत की मांग की थी. इस सम्बन्धित दोषी ने अलग- अलग मौकों पर उसकी जमानत रद्द हो गई है या नहीं, बारे में जानकारी देने के लिए रिश्वत की मांग की थी.

रिश्वत लेते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायतकर्ता की शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिस दौरान दोषी को दो सरकारी गवाहों की हाज़री में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया. इस सम्बन्धित दोषी विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार रोक कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे वाली जांच जारी है.

ये भी पढ़ें – भारत की ताकत बढ़ाएंगे 114 राफेल और P-8I विमान, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button