Uttar Pradeshराज्य

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस : पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Kanpur Lamborghini Case : उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ग्वालटोली क्षेत्र की वीआईपी रोड पर हुई इस दुर्घटना के बाद से मामला लगातार चर्चा में रहा. करीब 12 करोड़ की कार से टक्कर लगने से कई लोग घायल हुए थे.

रविवार को कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके की वीआईपी रोड पर करीब 12 करोड़ रुपये की लैंबॉर्गिनी सुपरकार बेकाबू हो गई. तेज रफ्तार कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार और राहगीर को चपेट में लिया और सड़क किनारे खंभे से टकराई. हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

चालक को लेकर बचाव और पुलिस में मतभेद

यह मामला इसलिए भी सुर्खियों में आया, क्योंकि दुर्घटना में शामिल लग्जरी कार शहर के बड़े कारोबारी घर बंशीधर टोबैको ग्रुप से जुड़ी है. इसमें बिजनेस टायकून केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा सवार था. पुलिस का दावा रहा कि कार केके मिश्रा का बेटा और ग्रुप से संबद्ध कंपनी का डायरेक्टर शिवम मिश्रा चला रहा था. हालांकि घटना के बाद बचाव पक्ष की तरफ से अलग दावा किया गया कि कार ड्राइवर मोहन लाल चला रहा था.

बाउंसरों के वीडियो से विवाद बढ़ा

इस मामले में हादसे के बाद कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कुछ बाउंसर दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो में बाउंसर कार के आसपास नंबर प्लेट हटाने या नोचने की कोशिश करते दिख रहे हैं. वीडियो में बाउंसरों के हाथ में वॉकी-टॉकी भी दिख रहा है और वे लोगों को दूर हटने के लिए कहते सुने जा रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद पहचान छिपाने की कोशिश जैसे आरोप भी उठे.

चालक को लेकर विरोधाभासी दावे

इस पूरे मामले में ड्राइविंग सीट पर कौन था, इसको लेकर विरोधाभासी दावे सामने आए. पुलिस का कहना है कि कार शिवम मिश्रा चला रहा था, जबकि बचाव पक्ष और परिवार का कहना है कि कार मोहन लाल चला रहा था. मोहन लाल ने भी मीडिया से कहा कि वह ही चालक था और हादसे के समय शिवम मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई थी, जिससे वह उसके ऊपर गिर पड़े और बैलेंस बिगड़ा. हालांकि वायरल वीडियो में ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा ही नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- थाईलैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत, डे-केयर सेंटर में बड़ा हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button