धर्म

Vastu Tips: घर के मंदिर में रखें इन चीजों को, होगी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद वस्तुओं का घर के सदस्यों के साथ-साथ व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। घर में मौजूद सभी वस्तुओं में ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव डालता है। मंदिर में मोरपंख, शंख इत्यादि को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

यदि आपके घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो कई बार ऐसा होता है कि आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। ऐसे में घर में रखे मंदिर का महत्व विशेष हो जाता है। घर में यदि मंदिर है तो घर का वास्तुदोष दूर होता है। लेकिन घर के मंदिर किन चीजों को रखना चाहिए ताकि घर में हमेशा धन का आगमन बना रहे।

घर के मंदिर में क्या रखें?

मोर पंख- भगवान कृष्ण को मोरपंख बहुत प्रिय है। कहत हैं कि पूजा स्थल या मंदिर में मोरपंख रखने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

शंख- घर के मंदिर में शंख रखने से भी बहुत शुभ फल की प्राप्ति होती है। घर में शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

गंगाजल- गंगाजल को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। गंगाजल कभी भी खराब नहीं होती है। पूजा स्थान पर गंगाजल रखने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

शालिग्राम- शालिग्राम भगवान विष्णु के ही रूप माने जाते हैं। घर के मंदिर में शालिग्राम रखना बेहद ही शुभ होता है। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-

Related Articles

Back to top button