UNGA : संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को सुनाई खरी – खरी, कहा – ‘1971 में नरसंहार किया…’

UNGA : संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को खरी – खरी सुनाई। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को जवाब दिया है। भारत की राजनयिक भाविका मंगलनंदन ने कहा कि वह असहिष्णुता और भय के बारे में बोलने की हिम्मत करता है। दुनिया खुद देख सकती है कि पाकिस्तान वास्तव में क्या है असली सच्चाई यह है कि पाकिस्तान हमारे क्षेत्र पर गंदी निगाह रखता है।
भाविका मंगलनंदन ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि एक राष्ट्र जिसने 1971 में नरसंहार किया और जो आज भी अपने अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार करता आ रहा है, वह असहिष्णुता और भय के बारे में बोलने की हिम्मत करता है। दुनिया खुद देख सकती है कि पाकिस्तान वास्तव में क्या है। हम एक ऐसे देश की बात कर रहे हैं जिसने लंबे समय तक ओसामा बिन लादेन को पनाह दी। एक ऐसा देश जिसकी दुनिया भर में कई आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता है।
हमारा रुख स्पष्ट है…
भारत ने कहा कि जिसकी नीतियों की वजह से वह आतंकियों की पनाहगाह बना हुआ है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनके शब्द हम सभी के लिए कितने अस्वीकार्य हैं। हम जानते हैं कि पाकिस्तान सच्चाई का मुकाबला और झूठ बोलकर करने की कोशिश करेगा। बार-बार दोहराने से कुछ नहीं बदलेगा। हमारा रुख स्पष्ट है और इसे दोहराने की जरूरत नहीं है।’धांधली वाले चुनावों के इतिहास वाले देश के लिए लोकतंत्र में राजनीतिक विकल्पों के बारे में बात करना और भी हैरान करने वाला है।
उज्जैन : तेज बारिश में महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दो की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप