Pak-Afghan : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाक-अफगान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ की है, उन्होंने कहा, “मैं इसमें हस्तक्षेप करूंगा लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. उनके पास एक महान प्रधानमंत्री, एक महान जनरल और एक महान नेता हैं. ये दोनों ऐसे लोग हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं. पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है.”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है, “ईरान जिस तरह से बातचीत कर रहा है, उससे हम खुश नहीं हैं.” हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि “देखते हैं कि आगे की बातचीत के बाद क्या होता है.”
ईरान से चल रही वार्ता से मैं खुश नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चल रही हालिया वार्ता से “खुश नहीं” हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वे वार्ताकारों को मध्य पूर्व में एक और युद्ध को टालने के लिए समझौता करने हेतु और समय देंगे. क्षेत्र में अमेरिकी सेनाओं की तैनाती के बीच, ट्रंप ने ईरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम पर व्यापक समझौते पर सहमत न होने की स्थिति में सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है, जबकि ईरान का कहना है कि उसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम संवर्धन करने का अधिकार है और वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश से इनकार करता है.
ट्रंप से व्हाइट हाउस में पूछा गया
गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप से व्हाइट हाउस में पूछा गया था कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो उसके लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष में शामिल होने का क्या जोखिम है. इस पर ट्रंप ने कहा था कि “मुझे लगता है कि आप कह सकते हैं कि जोखिम हमेशा रहता है. आप जानते हैं, जब युद्ध होता है, तो अच्छे और बुरे दोनों तरह के जोखिम होते हैं.”
इसका बहुत बड़ा असर हुआ
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने ईरान को सड़कछाप बमों का राजा कहा था और ये भी कहा था कि तेहरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेगा. इस दौरान ट्रंप ने ये भी कहा था, “मैंने सुलेमानी को खत्म किया था, इसका बहुत बड़ा असर हुआ. वह रोडसाइड बम का फादर था. ईरान दुनिया का नंबर 1 आतंकवाद प्रायोजक है. ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे.”
ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy : केजरीवाल कट्टर ईमानदार, मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









