
Triptii Dimri Bhool Bhulaiyaa 3 Fees : एनिमल में अपने छोटे से रोल से फेमस होने वाली तृप्ति दिमरी अब बहुत ही जल्द कार्तिक आर्यन की भूलभुलैया 3 में नज़र आने वाली हैं। खबर सामने आ रही है कि उन्होंने इस मूवी के लिए एनिमल से दुगना चार्ज लिया है।
Triptii Dimri Bhool Bhulaiyaa 3 Fees :
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। मूवी में रणवीर कपूर और रश्मिका लीड रोल में थे। इस मूवी में भाभी 2 का रोल निभाने वाली तृप्ति डिमरी रातों रात नेशनल क्रश बन गयीं। मूवी में भले ही तृप्ति का रोल बहुत छोटा था लेकिन इस मूवी ने उनको अलग ही पहचान दिला दी। मूवी के बाद उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी बहुत बढ़ गयी। यही नहीं फैन फॉलोइंग के साथ उनकी फीस भी बढ़ गयी है। एनिमल के बाद अब वह बहुत जल्द कार्तिक आर्यन की भूलभुलैया 3 में नज़र आने वाली हैं। इस बात की खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिये दी थी।
आखिर कितनी फीस ले रहीं :
बात करें तृप्ति दिमरी की फीस की तो जहां उन्होंने एनिमल के लिए 40 लाख चार्ज किये तो वहीं अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म भूलभुलैया 3 के लिए 80 लाख चार्ज कर रही हैं। अनीस बाज़मी के निर्देशन बनने जा रही यह फिल्म भूलभुलैया का सीक्वल है। भूलभुलैया 2007 में रिलीज़ हुई एक हॉरर कॉमेडी मूवी थी। भूलभुलैया में अक्षय कुमार और विद्या बालम नज़र आये थे। इसके बाद इसका दूसरा पार्ट 2023 में रिलीज़ हुआ जिसमे कार्तिक आर्यन किआरा आडवाणी के साथ नज़र आये थे। अब इसका तीसरा पार्ट यानी भूलभुलैया 3 इसी साल दिवाली पर रिलीज़ किया जा सकता है।
कार्तिक आर्यन से फिर भी पीछे तृप्ति :
तृप्ति दिमरी ने चाहे अपनी फीस बड़ा दी है लेकिन फिर भी वह कार्तिक आर्यन से बहुत पीछे हैं। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इस मूवी के लिए 45 से 50 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। यानी कि तृप्ति कार्तिक आर्यन की फीस का सिर्फ 20 प्रतिशत ही चार्ज कर रही हैं।
Triptii Dimri :
इस समय तृप्ति के सितारे ज़ोरों पर है। एनिमल की भाभी 2 को भूलभुलैया के अलावा बहुत सारी साउथ फिल्म भी ऑफर हो रही हैं। खबरें आ रही हैं कि उन्होंने बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ ‘Spirit’ मूवी भी साइन कर ली हैं। हालाँकि अभी तक इस खबर का कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। तृप्ति ने 2107 में पोस्टर बॉयज़ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2018 में वह लैला मजनू मूवी में नज़र आयी थीं। इसके बाद 2022 में उनकी दो मूवी रिलीज़ हुई थी बुलबुल और कला जिसमे उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया। लेकिन 2023 में आये फिल्म एनिमल ने तो मानो उनकी दुनिया ही बदल दी। इस मूवी ने रातों रात तृप्ति को नेशनल क्रश बना दिया।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए