Toll Plaza Releaf : Toll Plaza से गुजरने वालों यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। खुशखबरी ये है कि अब आपको भारी भरकम टोल टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। टोल टैक्स से राहत मिलने वाली है। अब आप सिर्फ 340 रुपए प्रति माह में अनलिमिटेड टोल पास का लाभ उठा पाएंगे। NHAI ने स्थानीय निवासियों और रोजाना सफर करने वालों के लिए लोकल मंथली पास की सुविधा को और भी आसान कर दिया है।
Pass से होगी हजारों की बचत
दरअसल यह पास 20 KM के दायरे में रहने वालों के लिए है। जिसकी कीमत साल 2025-26 के लिए 340 रुपए हर महीना तय की गई है। एक बार पास बनवाने के बाद, आप टोल प्लाजा से पूरे महीने में जितनी बार चाहें, अपनी कार गुजार सकते हैं। आपसे कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। पहले एक बार टोल पार करने के 50 रुपए लगते थे, जो कि महीने में 3000 के आसपास जाता था। अब इसका झंझट खत्म, आपकी हजारों की बचत होगी, और 340 में जितनी मर्जी टोल पार कर सकते हैं।
निजी वाहनों को मिलेगी सुविधा
बता दें कि यह सुविधा केवल निजी वाहनों यानि वाइट नंबर प्लेट के लिए है। कमर्शियल गाड़ियों यानि पीली प्लेट वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस पास का उचित लाभ के लिए गाड़ी पर एक्टिव FASTag भी लगा होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
एक्टिव फास्टैग होना अनिवार्य
Local Monthly Pass बनवाने के लिए आपके पास गाड़ी आपके नाम या परिवार के सदस्य के नाम होनी चाहिए। आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल, इससे ये साबित होगा कि आप 20 किमी के दायरे में रहते हैं। आपके वाहन का एक्टिव फास्टैग होना अनिवार्य है।
ऐसे बनवा सकते हैं पास
आप IHMCL की वेबसाइट या अपने फास्टैग प्रोवाइडर बैंक के ऐप/वेबसाइट पर जाकर ‘Monthly Pass’ सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। आप सीधे टोल प्लाजा के पास स्थित POS (Point of Sale) काउंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं।
क्या है 10 सेकंड नियम
याद रहे, अगर आप टोल पर 100 मीटर से लंबी लाइन में फंसे हैं या आपको टोल बूथ तक पहुंचने में बहुत समय लग रहा है, तो आप 10 सेकंड नियम के तहत बिना टोल दिए भी निकल सकते हैं। अगर पीली लाइन से पीछे गाड़ियां खड़ी हैं, तो ऐसा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- इजराइल में PM मोदी का दूसरा दिन, मृत यहूदियों को देंगे श्रद्धांजलि, डिफेंस डील पर बनेगी बात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









