बड़ी ख़बर

भारतीय खगोलशास्त्री अश्विन शेखर के सम्मान में रखा गया इस ग्रह का नाम, जानें वजह

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने 21 जून 2023 को अमेरिका के एरिजोना में आयोजित क्षुद्रग्रह धूमकेतु उल्का सम्मेलन के 2023 संस्करण में भारतीय खगोलशास्त्री अश्विन शेखर के नाम पर एक छोटे ग्रह का नाम रखकर उन्हें सम्मानित किया है। अश्विन शेखर केरल के रहने वाले हैं।

बता दें कि आईएयू ने भारत के पहले पेशेवर उल्का वैज्ञानिक अश्विन शेखर का सम्मान किया है। उनके नाम पर लघु ग्रह का नाम रखा है। इस उपलब्धि के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अश्विन शेखर ने कहा, “मैं इससे बहुत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

पेरिस ऑब्जर्वेटरी से जुड़े हैं अश्विन शेखर

वहीं आईएयू ने कहा कि अश्विन शेखर आधुनिक भारत के पहले उल्का खगोलशास्त्री हैं। उन्होंने उल्कापिंड क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। खगोलशास्त्री अश्विन शेखर फ्रांस में पेरिस ऑब्जर्वेटरी के इंस्टीट्यूट ऑफ सेलेस्टियल मैकेनिक्स में एक खगोल भौतिकीविद् के रूप में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh Birthday Special: बाॅलीवुड में ‘बैंड बाजा बारात’ लेकर हुई थी रणवीर की एंट्री, दीपिका से पहली नजर में हो गया था प्यार

Related Articles

Back to top button