Advertisement

Ranveer Singh Birthday Special: बाॅलीवुड में ‘बैंड बाजा बारात’ लेकर हुई थी रणवीर की एंट्री, दीपिका से पहली नजर में हो गया था प्यार

Ranveer Singh Birthday Special

Ranveer Singh Birthday Special

Share
Advertisement

बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखा और कड़ी मेहनत से उस मुकाम को हासिल भी किया। बात हो रही है रणवीर सिंह जिनका आज बर्थडे है।  

Advertisement

रणवीर सिंह ने अपनी अदाकारी से हमेशा फैंस का दिल जीता है। लोग न सिर्फ उन्हें देखना पसंद करते हैं बल्कि दीपिका के साथ उनकी जोड़ी भी लोगों को खूब पंसद आती हैं। आज रणवीर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस मुकाम पर पहुंचने पर उन्होंने कड़ी मेहनत की। 6 जुलाई यानी आज रणवीर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर हम आपको उनकी जिंदगी की जद्दोजहद से रुबरु करा रहे हैं।

बचपन से था एक्टर बनने का सपना

रणवीर बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, इसी कारण वह अपने स्कूल के हर प्ले में शामिल होते थे। उनमें एक्टर बनने के सपने को लेकर इतना जुनून था कि जब वह एचआर कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे थे, तो वह लगातार ऑडिशन देते थे। हालांकि उस दौरान उनका सिलेक्शन नहीं हुआ था। रणवीर ने अपने एक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए एक्टिंग क्लासेज भी ली थीं।

फिल्मों में आने से पहले किया था कंटेंट राइटर का काम

बता दें कि रणवीर का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने नाम से भावनानी हटा लिया था। क्योंकि उन्हें लगता था कि इतने लंबे नाम के साथ उन्हें इंडस्ट्री में कम अहमियत मिलेगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब रणवीर किसी भी ऑडिशन में सफल नहीं हो पा रहे थे, तब वह एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में बतौर राइटर काम करते थे। उस दौरान उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया।

इस फिल्म से चमकी थी किस्मत

रणवीर सिंह की बॉलीवुड में एंट्री ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से हुई थीं। दरअसल, यशराज फिल्म्स को अपनी मूवी ‘बैंड बाजा बरात’ के लिए नए चेहरे की तलाश थी, जिसमें रणवीर सिंह फिट बैठ गए। उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और धमाल मचा दिया। दरअसल, फिल्म में रणवीर सिंह ने बिट्टू शर्मा का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्होंने कई दिन दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में बिताकर वहां का माहौल समझा था। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था।

दीपिका से पहली नजर में हो गया था प्यार

एक इंटरव्यू में रणवीर ने खुलासा किया था कि वह दीपिका से पहली बार कब और कहां मिले थे। रणवीर ने बताया कि एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने पहली बार दीपिका को देखा था। रणवीर को देखते ही पहली नजर में प्यार हो गया था। हालांकि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला से हुई थी। बाकियों के लिए यह सिर्फ एक फिल्म हो सकती है, लेकिन ‘दीपवीर’ के लिए ये एक एहसास और कभी न भूलने वाला पल था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

रॉकी और रानी में आलिया के साथ आएंगे नजर

जल्द ही उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आने वाली है, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। दरअसल, उनकी आखिरी फिल्म सर्कस खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

ये भी पढ़े: एडवेंचर करते हुए सोनाक्षी हुई हादसे का शिकार, उसके बाद जो हुआ देख नहीं रुकेगी हंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *