Advertisement

एडवेंचर करते हुए सोनाक्षी हुई हादसे का शिकार, उसके बाद जो हुआ देख नहीं रुकेगी हंसी

सोनाक्षी हुई हादसे का शिकार

सोनाक्षी हुई हादसे का शिकार

Share
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा ने एक स्टंट ट्राय करने की कोशिश की, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि वो एक हादसे का शिकार हो गई। जिसे देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर हंस रहे हैं।

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस एडवेंचर के लिए खुद को तैयार करती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी खुद को मजबूती से तैयार करती हैं। इसके बाद एक केबल के सहारे खुद को एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ पर ले जाने के लिए रेडी होती हैं। तभी सोनाक्षी के साथ एक फनी इंसिडेंट हो जाता है।

डेयरिंग स्टंट करते हुए सोनाक्षी हुई हादसे का शिकार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब सोनाक्षी वैली क्रॉसिंग (जिप लाइन) के लिए रेडी होती हैं तो इसके लिए वह काफी एक्साइटेड दिखती हैं। इसी एक्साइटमेंट में वो जोर से खुद को पीछे की तरफ पुश करती हैं तो उन्हें बैक पर हिट हो जाता है। जिसे देख वीडियो बनाने वाला भी जोर-जोर से हंसने लगता है और सोनाक्षी भी इंबैरेस होकर हंसने लगती हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फनी कैप्शन दिया। सोनाक्षी ने लिखा- ‘ही ही ही थोड़ी सी लगी स्पाइडर गर्ल’। वीडियो में आगे दिखाई देता है जब सोनाक्षी मिडवे में पहुंच जाती हैं तो वे स्पाइडर मैन की तरह पोज करती दिखती हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को इस वीडियो को देख लोग हंसते दिखे। जकीर खान ने इस वीडियो को देखा तो वो भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए और कमेंट में बोले – हाहाहाहा। मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी के वीडियो  पर कमेंट करते हुए कहा- ओह व्हॉट अ फन. संजीदा शेख ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा- हाहाहाहाहा.

ये भी पढ़े: किसिंग सीन पर आकांक्षा का पलटवार, जब गलत था तो प्रोमो बनाकर क्यों चलाया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *