सावन में माथे पर भस्म, गले में रुद्राक्ष, जटाएं खोल महादेव बने अक्षय कुमार, OMG 2 का दमदार टीजर आया सामने

OMG 2 का दमदार टीजर आया सामने
अक्षय कुमार, यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘OMG 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘OH MY GOD 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले साल 2012 में आई फिल्म ‘ओह माय गॉड’ में अक्षय भगवान कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे, वहीं ओएमजी 2 में वह अब महादेव के रुप में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर सावन के महीने में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय के लुक ने सनसनी मचा दी है। ऐसे में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म से पहला वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के टीजर की रिलीज डेट के बारे में बताया है।
ऐसा है फिल्म का टीजर
OMG 2 में भी आस्तिक और नास्तिक के बीच का मतभेद देखने को मिलेगा। टीजर की शुरुआत पकंज त्रिपाठी की आवाज से होती है। पंकज कहते हैं ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुदग्ल, और तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खीच लाती है।
इसके बाद टीजर में होती है अक्षय कुमार की दमदार एंट्री जो नदी से निकलते हुए दिखाई देते हैं। टीजर में अक्षय की भगवान भोलेनाथ की तरह जटाएं, माथे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे हैं। इसके बाद अक्षय की आवाज सुनाई देती है रख विश्वास तू है शिव का दास। फिल्म का टीजर काफी दमदार लग रहा है। टीजर देखकर उम्मीद है कि ये फिल्म ओएमजी की तरह ही सक्सेसफुल होगी।
पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था फिल्म का पोस्टर
बता दें कि पिछले हफ्ते ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें यामी गौतम का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। जिसमें यामी गौतम एक वकील के रुप में नजर आ रही हैं।
ये है OMG 2 की स्टार कास्ट
बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें नए और पुराने कास्ट का मिक्स होगा। OMG में संधू के किरदार में नजर आए गोविंद नामदेव पार्ट 2 का भी हिस्सा हैं। एक और दिलचस्प बात यह है कि रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी OMG 2 में भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल नजर आएंगे।
ये भी पढ़े: मनाली में फंसे ये टीवी एक्टर, वीडियो शेयर कर दिखाया भयानक मंजर, बोले – ‘घर जाने का कोई रास्ता नहीं’