धरती पर सुरक्षित लौटीं सुनीता विलियम्स, नासा ने अपनी टीम पर जताया गर्व

Sunita Williams Return :

नासा ने अपनी टीम पर जताया गर्व

Share

Sunita Williams Return : अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौट आई हैं। इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सुनीता विलियम्स बुच विलमोर नासा के निक हैग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव नौ महीने के बाद सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने सुनीता विलियम्स को सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट पर उतारा।

आधिकारिक बयान जारी किया

धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को एक अनोखा और अप्रत्याशित अनुभव हुआ। ड्रैगन कैप्सूल के समुद्र में उतरते ही डॉल्फिन्स ने स्वागत किया। ये डॉल्फिन कैप्सूल के आसपास तैरती नजर आईं जिससे यह क्षण लगभग जादुई बन गया। इस बीच नासा ने इस मिशन की सफलता को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है।

कोस्ट गार्ड टीम की प्रशंसा की

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की पुष्टि करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया। नासा ने अपने बयान में कहा हमें अपने टीम पर गर्व है। सफल लैंडिग से पूरी टीम खुश है। हमारा मिशन पूरी तरह से सफल रहा। ये सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ है। इस मिशन के लिये SPCAE X का धन्यवाद। नासा ने कहा कि सभी अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं और उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया को सराहते हुए नासा ने कोस्ट गार्ड टीम की प्रशंसा की।

डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया

वहीं स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी सफल वापसी पर बधाई दी। एलन मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सफल मिशन पूरा किया है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी और इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

इतिहास को फिर से लिखा है

इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी चालक दल के सदस्यों की अंतरिक्ष में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी से प्रसन्न हूं! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों वाले चालक दल ने अंतरिक्ष में मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को फिर से लिखा है।

लाखों लोगों को प्रेरित करेगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सुनीता विलियम्स की अविश्वसनीय यात्रा अटूट समर्पण दृढ़ता और संघर्ष की भावना दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी अंतरिक्ष प्रेमियों और पूरी दुनिया के लिए जश्न का क्षण है। सुनीता विलियम्स की हिम्मत और उपलब्धियां हम सभी को गौरवान्वित करती हैं। उन्हें सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाने के लिए सभी हितधारकों को बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब का डर फैलाकर देश को खत्म करने जा रहे हैं ये लोग : संजय राउत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें