राष्ट्रीय

सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमला, अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी भी घायल

Sukhbir Singh Badal Attacked : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। बादल महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ पर चोट लगी है। वहीं सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल है।

घटना की पूरी वजह साफ नहीं

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद सुखबीर सिंह बादल को यशोसाई अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक खतरे की कोई बात नहीं है घटना से जुड़े CCTV फुटेज एंव प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की पूरी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है।

2024 को भी हुआ था हमला

4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सुखबीर सिंह बादल पर खालिस्तानी आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने गोली चलाई थी। सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर सेवादार बनकर सजा पूरी कर रहे थे। चौड़ा ने जैसे ही बादल पर गोली चलाई, तो सिविल वर्दी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर कर दिया। गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर जा लगी। इस हमले में बादल बाल-बाल बच गए।

ये भी पढ़ें- पंजाब में बुजुर्गों के लिए बड़ा तोहफा, 15 बसों से शुरू हुई मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button