Advertisement

गंगा नदी में नहाते समय अनियंत्रित होकर नदी में बहा व्यक्ति, SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान

Share
Advertisement

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। नदियों का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि सभी नदियों के घाट पानी में डूब रहे हैं। जिस कारण उत्तराखंड के कई जगह पर हादसों की ख़बर सामने आ रही है। ऐसे में ऋषिकेश से एक ख़बर सामने आई है। बता दें कि 12 अगस्त को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति रामझूला पुल के पास गंगा नदी में बह गया है, जिसमे सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

Advertisement

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति के साथियो द्वारा पता चला की वह सब हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आये थे। व तभी उक्त व्यक्ति गंगा नदी में नहाते समय अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
व्यक्ति का नाम :- अरविंद शर्मा उम्र – 32 पुत्र सुरेश कुमार
निवासी :- ग्राम – रोलिया वास, जिला- रेवाड़ी हरियाणा।

ये भी पढ़ें: शहर में बारिश से भारी नुकसान, नगर निगम प्रशासन ने राहत कार्य में झोंकी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें