Advertisement

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मालदेवता में किया निरीक्षण, आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे कामों का लिया जायजा

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मालदेवता के आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राह के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत, मालदेवता के आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में सामान्य हालात लाने लाने के लिए चल रहे कामों में और तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा और छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए।

सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए की पहली किस्त दी गई। सीएम धामी ने कहा कि आपदा आती है तो इससे बड़े क्षेत्र में जनजीवन पर गहरा प्रभाव होता है। और उत्तराखंड को हर साल ऐसी आपदाओं का सामना करना पड़ता है। सीएम ने कहा कि आपदा प्रभावितों को जल्दी राहत मिले और सरकार गंभीरता से इसके प्रयास कर रह है।

सीएम ने कहा कि आपदा आती है लेकिन सबके सहयोग से इसका सामना किया जाता है। सीएम ने कहा कि जोशीमठ में इस साल आपदा आई है लेकिन सबके सहयोग से पुनर्निर्माण और पुनर्वास का काम तेजी से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के 4 किलोमीटर मोटर मार्ग का जल्दी ही निर्माण किया जाएगा। साथ ही मोलधार- सुवाखोली मोटर मार्ग निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्ताव भेजने की भी सीएम ने घोषणा की।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: लगातार खराब मौसम से केदारनाथ यात्रा को लेकर चुनौती, सीएम पुष्कर सिंह धामी की श्रद्धालुओं से अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *