Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्य

Uttar Pradesh Nikay chunav Live: यूपी में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू, शाम 5 बजे तक रहेगी जारी

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पहले चरण के लिए आज यानी गुरूवार (4 मई) को मतदान किया जा रहा है। निकाय चुनाव 2023 के लिए पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरु हो गई है। पहले चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में वोटिंग हो रही है। बता दें कि पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लाइव अपडेट

  • निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान जारी
  • 2 सभी पोलिंग बूथों पर शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट
  • 3 शाम 6 बजे के बाद लाइन में लगे मतदाता ही डाल सकेंगे वोट
  • 4 सीतापुर में शाम 5 बजे तक 52.48% मतदान
  • 5 कौशांबी में शाम 5 बजे तक 52.46% मतदान
  • 6 हरदोई में शाम 5 बजे तक 59.54% मतदान
  • 7 मुरादाबाद में शाम 5 बजे तक 41.89% मतदान
  • 8 श्रावस्ती में शाम 5 बजे तक 55.98% मतदान
  • 9 उन्नाव में शाम 5 बजे तक 56.06% मतदान
  • 10 कुशीनगर में शाम 5 बजे तक 55.23% मतदान
  • 11 गोंडा में शाम 5 बजे तक 61.42% मतदान
  • 12 जालौन में शाम 5 बजे तक 59.34% मतदान
  • 13 जौनपुर में शाम 5 बजे तक 68% मतदान

झांसी में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

झांसी के वार्ड नंबर 34 उन्नाव गेट वार्ड में फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी भिड़ गए। वहां जमकर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर के वहां से लोगों को खदेड़ा। इस वजह से काफी देर तक वहां हंगामा रहा। सीओ सिटी राजेश राय जी मौके पर पहुंच गए भाजपा उम्मीदवार के घर में 3 दर्जन से अधिक लोग थे पुलिस ने उन सभी को बाहर निकाला। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच द्वारा मतदान शुरू कराया गया है।

  • कुशीनगर के निर्वाचन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध

कुशीनगर के पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के जहाज चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगा बैलेट पेपर वायरल हो रहा है। इसे लोग फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर शेयर कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

  • बिजनौर में फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने पहुंचे किशोर को पकड़ा

बिजनौर के धामपुर नगर में खारी कुआं स्थित जैन कन्या पाठशाला के मतदान केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड लेकर पहुंचे किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया। सुबह भी वह वोट डालने पहुंचा था लेकिन आधार कार्ड में उम्र 16 साल होने के चलते उसे वापस कर दिया गया था। कुछ देर बाद वह अपने नाम का फर्जी आधार कार्ड लेकर पहुंचा, जिसमें उम्र 18 कर ली थी। आधार कार्ड की जांच की गई तो वह किसी महिला का निकला, पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में 1 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग
https://twitter.com/HindiKhabar/status/1654048476131659781?s=20
  • उन्नाव में जिला प्रशासन की लापरवाही

उन्नाव: जिला प्रशासन की लापरवाही से मतदान बना मजाक, बूथ संख्या 75, 76, 77, 78, 17, बूथ पर इंक खत्म, स्याही खत्म होने से बैलेट पर नहीं लग पा रही मोहर, घंटों बीतने के बाद भी स्याही की व्यवस्था नहीं हुई, मतदान के दौरान बैलेट पर नहीं छप रहा निशान.

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1654021910198620160?s=20
  • उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग
https://twitter.com/HindiKhabar/status/1654004375906549760?s=20
  • शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में 10 बजे तक बूथ खाली
शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में 10 बजे तक बूथ खाली पड़ा रहा। एक दो मतदाता ही यहां मतदान करने पहुंचा।

मुज़फ्फरनगर में नौ बजे तक कुल 10.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में 10 बजे तक बूथ खाली पड़ा रहा। एक दो मतदाता ही यहां मतदान करने पहुंचा। वहीं, चिलकाना के वार्ड नं. पांच में 107 वर्ष के दिलाराम सैनी ने मतदान किया।

  • मैनपुरी: चुनाव अधिकारी SDM वीरेंद्र कुमार मित्तल की डयूटी के दौरान मौत
https://twitter.com/HindiKhabar/status/1653994107977748482?s=20
  • यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बृजेश पाठक ने किया मतदान
https://twitter.com/HindiKhabar/status/1653990912530448384?s=20

  • राजनाथ सिंह ने जनता से की मतदान की अपील

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। मतदान के बाद राजनाथ सिंह ने जनता से मतदान की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ के सभी मतदाताओं से यूपी नगर पालिका चुनाव 2023 के लिए वोट डालने की अपील करता हूं।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1653988583144042497?s=20
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1653982696526471168?s=20
  • गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने मतदान किया।
https://twitter.com/HindiKhabar/status/1653983068229881856?s=20
  • उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग
https://twitter.com/HindiKhabar/status/1653981273239752704?s=20
  • जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लाइन में लगकर क‍िया मतदान
यूपी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
https://twitter.com/HindiKhabar/status/1653975963607367680?s=20

आगरा जिले में सुबह नौ बजे तक 10.49 प्रतिशत मतदान
आगरा जिले में सुबह 9:00 बजे तक मतदान की स्थिति

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1653974211445288960?s=20
  • सभासद के प्रत्याशियों को दिशा-निर्देश

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी खीरी जे पी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष पद सभासद के प्रत्याशियों को एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने दिशा निर्देश दिए।

  • लखनऊ में EVM में गड़बड़ी

लखनऊ: गीतापल्ली वार्ड में 2 बूथों पर EVM ख़राब, बूथ संख्या 1313 और 1314 की EVM मशीन ख़राब चिनहट में बूथ संख्या 263 की भी मशीनें ख़राब।

  • बसपा प्रमुख मायावती ने किया मतदान
बसपा प्रमुख मायावती

मायावती ने कहा, “पहले चरण के तहत आज यूपी में मतदान हो रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी के लिए अच्छा रिजल्ट आएगा। मैं राज्य के मतदाताओं से अपील करती हूं कि लोग घर से वोट डालने के लिए निकलें।”

  • फतेहपुर : निकाय चुनाव में शहर के मतदान केंद्रों मतदाताओं की लगी लंबी कतारें
फतेहपुर में सुबह से ही मतदान केन्‍द्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं मुस्‍ल‍िम मह‍िलाओं में मतदान के ल‍िए गजब का उत्‍साह नजर आ रहा है। 
  • कुंडा में मतदान के ल‍िए लगी लंबी लाइन
कुंडा नगर के सरयू प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में बने बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता।
  • इस बार 1,005 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के संपन्न कराने की कवायद में जुटे डीएम डा. दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा लगातार भृमण कर रहे है। डीएम ने चुनाव ड्यूटी में नामित अधिकारियों का आह्वान किया कि चुनाव के दौरान वह चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव आयोग की तरफ से जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन पूरी सख्ती के साथ सुनिश्चित कराए। चुनाव प्रचार करने वालेजिले के दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में इस बार 1,005 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 902 प्रत्याशी सभासद पद पर अपना भाग्य अजमा रहे हैं।

  • समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट “पहले मतदान, फिर कोई काम!”
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1653949409955303425?s=20
  • उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया ट्वीट
https://twitter.com/Bhupendraupbjp/status/1653924669874122752?s=20
  • मैनपुरी में शुरू हुआ मतदान

मैनपुरी में नगर निकाय के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई। पुलिस और प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील मतदेय स्थलों का चिह्नांकन कर लिया था। तीन श्रेणियों में रखे गए संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की कमान CRPF के हाथ में है। जिले के दस नगर निकायों में मतदान के लिए सौ मतदान केंद्र और 281 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

  • जौनपुर के 12 निकायों में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिले के कुल 12 निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतदान कराया जा रहा है। चुनावी मैदान में 12 अध्यक्ष व 208 सभासद पदों के लिए कुल 1380 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए कुल 488 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के लिए गोरखपुर की वार्ड संख्या-797 में मतदान किया। प्रथम चरण के चुनाव में 10 नगर निगमों के अध्यक्ष और इनके 820 पार्षदों का चुनाव होंगे। वहीं, नगर पालिका परिषद की बात करें, तो कुल 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और 2,740 नगर पालिका सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, अगर हम नगर पंचायतों की बात करें, तो प्रथम चरण में 4 मई को कुल 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3645 नगर पालिका सदस्यों की किस्मत का फैसला होगा।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1653940621609140224?s=20
  • यूपी के 37 जिलों में पहले चरण की वोटिंग शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर
मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और सम्भल
आगरा मंडल में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी
झांसी मंडल में झांसी, जालौन और ललितपुर
प्रयागराज मंडल में कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़
लखनऊ मंडल के उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी
देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती
गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर
वाराणसी मंडल के गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर

Related Articles

Back to top button