Advertisement

Bihar: भाजपा एनआरआई सेल का ‘द मोदी कॉन्क्लेव’ पटना में, विदेशों में भी होगा प्रसारण

The Modi Conclave

The Modi Conclave

Share
Advertisement

The Modi Conclave: बिहार भाजपा एनआरआई सेल द्वारा बुधवार, 21 फरवरी को पटना के मौर्या होटल में ‘द मोदी कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा कई दिग्गज हिस्सा लेंगे। बिहार भाजपा एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी राजशेखर लिंगी, काशी के आनंद नाथ सरस्वती, जितेंद्र वैद्य, सारिका नंदा, श्रेयसी सिंह, संजीव चौरसिया, अनामिका सिंह, गायिका देवी सहित कई हस्तियां हिस्सा लेंगी.

Advertisement

इन विषयों पर होगी चर्चा

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय महिलाओं का उत्थान, सम्मान, स्टार्टअप के लिए युवाओं को मिलता सहयोग और सम्मान, देश प्रथम का पर्याय बनी सुरक्षा नीति, विकास भी विरासत भी, पहल बनी भारतीय संस्कृति पुनर्जागरण का आधार जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम से जुड़ेंगे विभिन्न देशों के लोग

सिन्हा ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिस तरह व्यक्तित्व है, उनके विषय की बात को कुछ घंटों में रख पाना मुश्किल है। फिर भी उनकी उल्लेखनीय बातों को इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के लोगों के सामने रखा जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण कई देशों में किया जाएगा और विभिन्न देशों के लोग वर्चुअली इस कार्यक्रम जुड़ेंगे।

‘अप्रवासी बिहारी भी चाहते हैं प्रदेश का विकास’

उन्होंने कहा कि आज देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा पीएम मिला है जो किसी दूसरे शासनाध्यक्ष की आंख से आंख मिलाकर बात करता है। उन्होंने कहा कि आज अप्रवासी बिहारी भी अपने प्रदेश के विकास चाहते हैं और उसमे वे अपना योगदान देना भी चाहते हैं। उन्हें भी अपनी माटी की याद आती है।

‘विदेश में रह रहे लाखों लोगों की जड़ें आज भी बिहार से जुड़ीं’

इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज लाखों ऐसे लोग विदेश में रह रहे है जिनकी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं। आज उनके बीच भाजपा की नीतियों को लेकर हम पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रांतों के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग पहुंचेंगे।  इस प्रेस वार्ता को प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल ने भी संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश एनआरआई सेल के प्रभारी बीवी वर्मा और सह प्रभारी विशाल भी मौजूद रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा के दौरान सीतामढ़ी में टूटा मंच

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *