गठबंधन में प्रधानमंत्री की दावेदारी तो दूर संयोजक भी नहीं बनेंगे नीतीश-सुशील

Sushil Modi to Nitish

Sushil Modi to Nitish

Share

Sushil Modi to Nitish: महिलाओं और दलितों पर दिए गए नीतीश कुमार के बयान पर अब सुशील मोदी ने अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि नीतीश ने अपने बयान से महिलाओं और महादलितों को अपमानित किया है। उन्होंने दावा किया, इसके बाद नीतीश का महत्व इतना गिर चुका है कि अब वह इंडी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी तो दूर संजोयक पद पर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश के घटिया भाषण से विदेश में भी बिहार की छवि धूमिल हुई है।

Sushil Modi to Nitish: ‘मांझी को सीएम बनाकर नहीं किया एहसान’

उन्होंने कहा नीतीश ने जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाकर कोई एहसान नहीं किया। यह नीतीश की चाल थी क्योंकि उस समय जेडीयू को चुनावों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। बस इसी के चलते पार्टी में अंधरूनी विरोध रोकने और नीतीश ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। यह उनकी राजनीतिक मजबूरी थी।

Sushil Modi to Nitish: ‘तब महसूस करते थे गर्व’

उन्होंने कहा 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू के खाते में सिर्फ दो सीट आईं। इससे हैरान नीतीश परेशान भी थे। उन्हें अपनी डूबती नैया बचानी थी सो उन्होंने जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाकर दलित कार्ड खेला। तब तो वो इस बात पर खूब गर्व महसूस करते थे आज ऐसा क्या हुआ कि उन्हें यह मूर्खता लगने लगी।

‘जेडीयू और आरजेडी के नेता दिखाते बेशर्मी, करने नीतीश का बचाव’

वह बोले, एक ओर महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद नीतीश क्षमा मांगते हैं तो वहीं जेडीयू और आरजेडी के नेता बेशर्मी दिखाते हुए उनके बयान का बचाव करते हैं। एनसीईआरटी और सेक्स एजुकेशन की किताबें दिखाते हैं। यही कमजोर मानसिकता है।

Sushil Modi to Nitish: ‘उनकी स्थिति खराब, आती है दया’

सुशील मोदी बोले, नीतीश को 40 साल से जानता हूं। वे बेहद संतुलित और शालीन बोलने वाले रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की संगत का ही ये असर है कि उनका अधोपतन हो रहा है। उनकी स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है। उन पर दया आती है।

ये भी पढ़ें: बिहार सरकार है हत्यारी सरकार-जीतनराम मांझी