Advertisement

चिराग पासवान बोले… ‘ललन बाबू कहावत है ना कि कर्म लौट कर आता है’

Chirag reaction on lalan’s resign

Chirag reaction on lalan’s resign

Share
Advertisement

Chirag reaction on lalan’s resign: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद अब चिराग पासवान का रिएक्शन आया है। उन्होंने बहुत ही चुटीले अंदाज में ललन पर व्यंग किया है। लोजपा (आर) के मुखिया चिराग ने इस बात को लेकर एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया है।

Advertisement

Chirag reaction on lalan’s resign: एक्स हैंडल पर किया ट्वीट

चिराग पासवान ने कहा, ‘जो कभी दूसरे के घर को तोड़ने और अध्यक्ष पद से हटाने के लिए साजिश किए आज वो स्वयं साजिश के शिकार हो गए। ललन बाबू कहावत है ना की कर्म लौट कर आता है, आज कुछ वैसा ही आपके साथ भी हो रहा है। मैं आपकी व्यथा को समझ सकता हूं। आप भी आज नीतीश कुमार जी के महत्वकांक्षा का शिकार हो गए। इससे पहले भी जदयू के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों को नीतीश जी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। उनको अपने नेताओं के बढ़ते कद से ही सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जनता दल यूनाइटेड में गुटबाजी अब इस कदर बढ़ गई है कि यह मतभेद और अंतरकलह पार्टी का अस्तित्व खत्म करके ही मानेगी। आने वाले चुनाव में जदयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं रह जाएगा।‘ चिराग पासवान ने शुक्रवार को यह ट्वीट किया है।

नारे लगाते नजर आए जेडीयू कार्यकर्ता

अब नीतीश ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के रूप में कार्यभार संभालेंगे। जेडीयू की दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के दौरान दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर भी कुछ जेडीयू नेता और कार्यकर्ता नारे लगाते नजर आए। वह नारे लगा रहे थे कि  “देश का प्रधानमंत्री कैसा हो? नीतीश कुमार जैसा हो”। चिराग से पहले आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी ललन सिंह पर निशाना साधा था।

ये भी पढ़ें: Bihar: सच हुई सुशील मोदी की भविष्यवाणी, नीतीश के कंधों पर जिम्मेदारी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *