शिक्षा

SSLV-D3 Launch : ISRO ने SSLV-D3 रॉकेट किया लॉन्च, पृथ्वी पर रखेगा नजर और…

SSLV-D3 Launch : इसरो ने शुक्रवार को रॉकेट लॉन्च किया है। इस रॉकेट का नाम SSLV-D3 है। रॉकेट की लॉचिंग श्रीहरिकोटा के सतीश स्पेस सेंटर से हुई। आपको बता दें कि इसरो से जिस रॉकेट को लॉन्च किया है। उससे पृथ्वी पर नजर रखी जा सकेगी। पृथ्वी होने वाले बदलावों को जानने में मदद मिलेगी। हवा के बारे में जाना जा सकेगा। सैटेलाइट में तीन पेलोड लगे हैं। यह पेलोड अलग – अलग काम करते हैं।

आपको बता दें कि बाढ़ के बारे में भी बताया जा सकेगा। अगर पूरे मिशन के बारे में बात करें तो सैटेलाइट में तीन पेलोड लगे हैं। यह धरती की निगरानी करेगा। साथ ही पर्यावरण के बारे में भी सूचना देगा। यह काम तीन तरह के पेलोड करेगा। पहले पेलोड की बात करें तो EOIR ( इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इंफ्रारेड पेलोड ) है। पर्यावरण में जो बदलाव होते हैं उसकी तस्वीरें खींचता है। आपदायों से पहले ही बचा जा सकेगा। यह पेलोड आपदा के बारे में निगरानी रखेगा।

GNSS-R ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड है। इस पेलोड का काम है कि यह मिट्टी की नमी का अनुमान लगाएगा। साथ ही बाढ़ का भी पता लगाएगा। इस पेलाड का नाम SiC-UV डोसीमीटर है। यह पेलोड अल्ट्रावायलेट किरणों की निगरानी करेगा। और जानकारी भी साझा करेगा। इसरो ने कहा कि हमारी लॉन्चिंग सही है. सैटेलाइट सही जगह पर पहुंच गई है. अब हम कह सकते हैं कि SSLV रॉकेट की तीसरी डिमॉन्सट्रेशन उड़ान सफल रही है

Kolkata case : कोलकाता मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स की जारी हड़ताल, 4 डॉक्टरों से सीबीआई कर रही पूछताछ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button